इनके बनाए सभी गाने है मिलियन पार |Music Director Mahesh Vyas | Talks With BMR | Yogesh Rajasthani
Автор: Lion Express
Загружено: 2024-05-31
Просмотров: 666
Описание:
Music Director Mahesh Vyas | Talks With BMR | Yogesh Rajasthani
Talks with BMR के आज के एपिसोड में चर्चा के लिए उपस्थित रहें एम वी म्यूजिकल स्टूडियो के निर्देशक महेश व्यास। महेश व्यास म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं इन्होंने छोटी सी उम्र में ही टी. सीरिज जैसी बड़ी म्यूजिक कंपनी के लिए काम किया। इसके अलावा आज तक करीब चार हजार से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके है। महेश व्यास ने बातचीत में अपने निजी और कैरियर के बारे में विस्तार से बताया । महेश ने बताया कि उनकी बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि थी पहले उन्होंने गाना सीखा और बाद में स्टूडियो में होने वाला काम। इसके अलावा व्यास ने संगीत की बारीकियों के बारे में भी बताया ।
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
योगेश "राजस्थानी" का नाम राजस्थानी भाषा और साहित्य के नभ में मावस की रात के बाद अपनी कलाओं से पूर्ण चंद्रमा की भांति चमकता है। योगेश युवा पीढ़ी को राजस्थानी और हिंदी साहित्य से जोड़ने का संकल्प निरंतर निभा रहे हैं।
योगेश ने साहित्यिक योगदान के रूप में राष्ट्रीय स्तर का द्विभाषीय साझा काव्य संकलन ‘ये शब्द मेरे’ संपादित किया है। इसके अतिरिक्त, साहित्य की प्रतिष्ठित पत्रिका मरु नवकिरण के युवा विशेषांक का ऐतिहासिक संपादन बतौर अतिथि संपादक किया। उनका कविता संग्रह ‘थोड़ी कविता, थोड़ा प्रेम, पूरी राधा’ पाठकों के बीच खासा लोकप्रिय है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में योगेश ने अपनी पहचान को और व्यापक किया है। उनकी रचनाओं और संपादन कार्य में न केवल समकालीन मुद्दों की समझ झलकती है, बल्कि वे सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों को भी बारीकी से उजागर करते हैं। डिजिटल युग में योगेश पॉडकास्ट के माध्यम से अपनी आवाज़ को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं। उनके पॉडकास्ट में राजस्थानी भाषा, साहित्य, और पत्रकारिता के साथ समसामयिक मुद्दों पर गहन विमर्श होता है, जो श्रोताओं को सोचने पर मजबूर करता है।
योगेश मंच संचालन के क्षेत्र में भी एक उभरता हुआ नाम हैं। उनकी मीठी वाणी और हृदयस्पर्शी शैली श्रोताओं को बांधने में माहिर है। "मैं कवि नहीं, सिर्फ एक पाठक और श्रोता हूँ," यह कहने वाले योगेश का ध्यान अपनी रचनाओं के प्रचार-प्रसार से अधिक समकालीन साहित्य को पढ़ने और समझने में है।
पत्रकार, साहित्यकार, मंच संचालक और पॉडकास्टर के रूप में योगेश "राजस्थानी" ने राजस्थान की मिठास को अपने कार्यों के माध्यम से पूरे भारत में फैलाने का बीड़ा उठाया है। उनके शब्द, उनकी रचनाएँ और उनके विचार, हर रूप में साहित्य और समाज की सेवा कर रहे हैं। टॉक विद बीएमआर का उद्देश्य बिना किसी पूर्वाग्रह के समाज को दिशा देने वाले विषयों और व्यक्तियों से आपका परिचय कराना है ताकि आप भी राष्ट्रउत्थान के इस महायज्ञ में सहयोगी बन सकें।
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
#talkswithbmr #brijmohanramawat #birajmohanramawat #interview #yogeshrajasthani #vyasyogeshrajasthani #bikaner #maheshvyas #mvmusic #mvmusicalstudio #musicdirector #musiccomposer #musicproducer #music #sound #soundengineer #autotune #omkar #rahgir #tseries #biography #bikaner #musicstudio #musicvideo
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: