Unfiltered Adda | Dr A P Singh Podcast | Chandra Swami | Ram Rahim | Nirbhaya | Supreme Court
Автор: State Mirror Hindi
Загружено: 2026-01-16
Просмотров: 21273
Описание:
बीते करीब 15-20 साल में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में शायद ही ऐसा कोई बेहद उलझा हुआ मुकदमा बाकी बचा होगा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ फौजदारी वकील डॉ. ए पी सिंह का कानूनी दखल न रहा हो. भारत के पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कृष्ण पाल सिंह उर्फ स्वामी चिन्मयानंद के ऊपर उन्हीं की एक छात्रा द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने का मुकदमा हो, हरियाणा के सजायाफ्ता मुजरिम बाबा राम रहीम, कई साल तक जेल-दर्शन करके बैठे सतलोक आश्रम वाले बदनाम बाबा रामपाल, निर्भया हत्याकांड में फांसी पर चढ़ाए जा चुके तीन-चार मुजरिमों की सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी या फिर जुलाई 2024 में यूपी के हाथरस में संत-समागम में 121 लोगों की अकाल मौत के मुकदमे में भोले बाबा उर्फ नारायण सरकार हरि को कानून के जरिए बेदाग बचा लाने का मामला.
अथवा दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पाकिस्तान से जबरिया अपने कई बच्चों के साथ आ धमकी सीमा हैदर का बेहद पेचीदा मामला सुलटाने की “गारंटी” का मामला. या फिर बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर को न्याय दिलाने के लिए भारत में उनके मुकदमे की अदालत-दर-अदालत यादगार पैरवी करने की बात. हर जगह, बेहद उलझे या कहिए हर टेढ़े/पेचीदा मुकदमे में डॉ. ए पी सिंह दिन-रात वरिष्ठ फौजदारी वकील की हैसियत से जूझते ही नजर आए.
ऐसे डॉ. एपी सिंह से “स्टेट मिरर हिंदी” के एडिटर क्राइम इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान ने 1 जनवरी 2026 को ‘पॉडकास्ट’ के लिए जब उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया, तो कई चौंकाने वाले वे तथ्य भी बेबाकी से डॉ. ए पी सिंह ने बयान कर डाले, जिनके बारे उनके अलावा अब तक जमाने में किसी को भनक तक नहीं है. मसलन बदनाम तांत्रिक स्वामी चंद्रास्वामी से दोस्ती, चंद्रास्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के मधुर संबंध या फिर, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से सांसद हेमा मालिनी व उनके मरहूम पति और गजब के एक्टर रहे धर्मेंद्र पा जी से तांत्रिक चंद्रा स्वामी के करीबी संबंध आदि-आदि.
HOST: SANJEEV CHAUHAN, EDITOR INVESTIGATION
GUEST: DR A P SINGH, SENIOR COUNCIL SUPREME COURT OF INDIA
PRODUCER: AUNEESH SHARMA
VIDEO EDITOR: GAJENDRA
#DrAPSinghPodcast #podcast #RamRahim #Nirbhaya #SupremeCourt #statemirrorhindi #sanjeevchauhan #unfilteredadda #statemirrorhindi
_____________________________________________________________________
Get the Hindi top news, breaking news, Live News, Latest News, Political, Entertainment, Sports and Lifestyle News only on State Mirror Hindi
हिन्दी की खबरों, एक्सक्लूसिव वीडियो और देश के हर राज्य की ख़बर पर नज़र रखने के लिए State Mirror से जुड़ें
#hindinews #Statenews #newsinhindia #breakingnews #StateMirrorHindi
Follow us on FB : / statemirrornews
Follow us on X : https://x.com/statemirrornews
Follow us on Instagram : / statemirrornews
Subscribe us Youtube : / @statemirrornews
Visit our website : https://www.statemirror.com
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: