रिटायर्ड युवा कल्याण अधिकारी का शव मिलने से मचा हड़कंप.देखे वीडियो।
Автор: SN 24 News
Загружено: 2025-06-01
Просмотров: 80
Описание:
रिटायर्ड युवा कल्याण अधिकारी का शव मिलने से मचा हड़कंप
जौनपुर : रिटायर्ड युवा कल्याण अधिकारी का शव मिलने से फैली सनसनी। राहगीरों ने इसकी सूचना लाइन बाजार पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जता रहे है।
बता दे किया लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिहारे के पास आदर्श टावर के बगल में कचरे के ढेर के पास शव मिला। मृतक की पहचान रिटायर्ड युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव के रूप में हुई हैं।
मृतक रामकृपाल यादव मूल रूप से खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवां गांव के रहने वाले थे, और वर्तमान में शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में निवास कर रहे थे।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राम कृपाल यादव घर से 31मई को दोपहर 2:00 बजे घर से पोते साथ निमंत्रण करने के लिए निकले थे। मृतक घर से आने के बाद बाती चोखा के सामने गाड़ी रुकवा कर उतर गए और पोते से बोले कि हम अभी आ रहे हैं। उसके बाद मृतक राम कृपाल यादव ने अपने पोते से कहा कि जब मैं फोन करूंगा तो कार लेकर आना उसके बाद निमंत्रण करने के लिए चलेंगे। लेकिन शाम तक जब फोन नहीं आया तो वह अब अपने मामा को फोन करके कहा कि बाबा का फोन बन्द आ रहा हैं। इसके बाद हम बाटी चोखा और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आते हुए दिखाई दिए। लेकिन जाते हुए दिखाई नहीं दिए। वही रात करीब डेढ़ बजे रात के बाद एक लड़का व लड़की उनको स्कूटी पर बैठाकर जाते हुए दिखाई दे रहा हैं। इसके बाद आज सुबह जानकारी मिली कि उनका शव होटल रेड चिल्ली के पास शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: