ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

तिब्बती मार्केट मर्डर केस का खुलासा, मां ने 12 लाख रुपए में दी थी अपनी बेटे की सुपारी।

Автор: VijayPath News

Загружено: 2026-02-12

Просмотров: 3789

Описание: देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास हुए युवक अर्जुन शर्मा हत्याकांड का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए दो मुख्य शूटरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद में मृतक की मां बीना शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 12 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी, जिसमें से तीन लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। इस साजिश में शामिल मृतक की मां समेत कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
11 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई, जो जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल और डॉ. अजय खन्ना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि संपत्ति और पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते हत्या कराई गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों शूटर सगे भाई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की गई। सघन चेकिंग के दौरान रायपुर क्षेत्र में एक और डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में दूसरे अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राणा और राजीव उर्फ राजू के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से 315 बोर के तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 12 लाख रुपये की सुपारी में अर्जुन शर्मा की हत्या की। पुलिस के अनुसार डॉ. अजय खन्ना की मृतक की मां बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित संपत्ति को लेकर करीब 14 करोड़ रुपये की डील हुई थी, जिसमें से आठ करोड़ रुपये दिए जा चुके थे। अर्जुन शर्मा द्वारा उस संपत्ति की बिक्री पर कोर्ट से स्टे ले लिया गया था, जिससे विवाद और गहरा गया। इसी के चलते अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले मृतक की दिनचर्या की जानकारी ली गई थी और हत्या के बाद अभियुक्तों का आपस में संपर्क रहा। पुलिस ने साजिश में शामिल बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विवेचना गहनता से की जा रही है।

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
तिब्बती मार्केट मर्डर केस का खुलासा, मां ने 12 लाख रुपए में दी थी अपनी बेटे की सुपारी।

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Rahul Gandhi पर एक और मुसीबत ? | PM Modi | Parliament News

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Rahul Gandhi पर एक और मुसीबत ? | PM Modi | Parliament News

Так ли ОНА ХОРОША как Певица? Реакция на Вокал Аллы Пугачёвой от проф. вокалиста!

Так ли ОНА ХОРОША как Певица? Реакция на Вокал Аллы Пугачёвой от проф. вокалиста!

एक उद्योगपति ने कांपती आवाज में बयां किया ऐसा दर्द Yogi भी सुनकर दंग रह गये !

एक उद्योगपति ने कांपती आवाज में बयां किया ऐसा दर्द Yogi भी सुनकर दंग रह गये !

Пилоты уснули за штурвалом!

Пилоты уснули за штурвалом!

«ЭТО УДАР ПО АРМИИ». Российские военные называют блокировку телеграма ПРЕДАТЕЛЬСТВОМ

«ЭТО УДАР ПО АРМИИ». Российские военные называют блокировку телеграма ПРЕДАТЕЛЬСТВОМ

ससंद परिसर का नया राजा आया है जिससे सरकार डर गई #EP3043 #apkaakhbar #pradeepsinghanalysis

ससंद परिसर का नया राजा आया है जिससे सरकार डर गई #EP3043 #apkaakhbar #pradeepsinghanalysis

Джеффри Эпштейн прямо спросил: «Как давно вас привлекают несовершеннолетние девочки?» | APT

Джеффри Эпштейн прямо спросил: «Как давно вас привлекают несовершеннолетние девочки?» | APT

«Индия добивается значительного прогресса»: Ашвини Вайшнау представила важную информацию о полупр...

«Индия добивается значительного прогресса»: Ашвини Вайшнау представила важную информацию о полупр...

Один с Дмитрием Быковым*. Почему не повторилась советская военная поэзия / 11.02.26

Один с Дмитрием Быковым*. Почему не повторилась советская военная поэзия / 11.02.26

Goonj with Rubika Liyaquat:Rahul Gandhi | Congress | Loksabha | Om Birla | Giriraj Singh | BJP

Goonj with Rubika Liyaquat:Rahul Gandhi | Congress | Loksabha | Om Birla | Giriraj Singh | BJP

Шаши Тарур заявляет, что бюджет не отвечает интересам простых людей, и указывает на то, что бремя...

Шаши Тарур заявляет, что бюджет не отвечает интересам простых людей, и указывает на то, что бремя...

🤯ПРОГНОЗ по КОНЦУ ВОЙНЫ! У Путина КАТАСТРОФА: РФ осталось несколько МЕСЯЦЕВ. КАСПАРОВ, ДЕМЧЕНКО

🤯ПРОГНОЗ по КОНЦУ ВОЙНЫ! У Путина КАТАСТРОФА: РФ осталось несколько МЕСЯЦЕВ. КАСПАРОВ, ДЕМЧЕНКО

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | बंगाल में Babri पर ऐसा घमासान कि ममता को टेंशन होगी? | Owaisi

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | बंगाल में Babri पर ऐसा घमासान कि ममता को टेंशन होगी? | Owaisi

Adv Anil Mishra Exclusive: सवर्ण Vs आरक्षण की लड़ाई, क्या BJP का कोर वोट खिसका? AS2

Adv Anil Mishra Exclusive: सवर्ण Vs आरक्षण की लड़ाई, क्या BJP का कोर वोट खिसका? AS2

din bhar ki khabar | news of the day, hindi news india | top | bengal Election |rahul gandhi #dblive

din bhar ki khabar | news of the day, hindi news india | top | bengal Election |rahul gandhi #dblive

История провала крупнейшего российского протеста XXI века

История провала крупнейшего российского протеста XXI века

NKP | पोस्टर वॉर में अब BJP का कांग्रेस पर भयंकर पलटवार.. नेहरू-एडविना की कैसी तस्वीरें लहरा दीं?

NKP | पोस्टर वॉर में अब BJP का कांग्रेस पर भयंकर पलटवार.. नेहरू-एडविना की कैसी तस्वीरें लहरा दीं?

Коррупция в России бьёт рекорды. Паранойя на волне успеха: военная риторика Путина / Главная тема

Коррупция в России бьёт рекорды. Паранойя на волне успеха: военная риторика Путина / Главная тема

JNU's Love, Caste & Campus Politics,  Story of 'Sun Yaar Malanga' | Dr.Manish Kumar | Amresh Dwivedi

JNU's Love, Caste & Campus Politics, Story of 'Sun Yaar Malanga' | Dr.Manish Kumar | Amresh Dwivedi

💥ШЕЙТЕЛЬМАН: Путин ВНЕ СЕБЯ после переговоров. Трамп ЗАПУСТИЛ необратимое. Эрдоган ВЫШЕЛ С РЕШЕНИЕМ

💥ШЕЙТЕЛЬМАН: Путин ВНЕ СЕБЯ после переговоров. Трамп ЗАПУСТИЛ необратимое. Эрдоган ВЫШЕЛ С РЕШЕНИЕМ

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]