मोहर सिंह चौक पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत। Fighter News
Автор: Fighter News
Загружено: 2018-11-05
Просмотров: 20399
Описание:
Fighter News
About This Video :
इस वक्त जो समाचार आ रहा है वो है श्रीगंगानगर में हुई फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत का ।
श्री गंगानगर के पुरानी आबादी के मोहर सिंह चौक पर आज शाम लगभग सवा 8 बजे अंधाधुंध फायरिंग हो गई ।
इस चौक पर कुछ युवक खड़े थे कि अचानक कारों व मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ युवक आए जिन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी । फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया।
इस फायरिंग में सुनील रायका पुत्र गुलाब रायका वार्ड नंबर 14 पुरानी आबादी मोहर सिंह चौक निवासी व आयुष पुत्र संजय, चौधरी कॉलोनी निवासी गोली लगने से घायल हो गए।
घायल होने की स्थिति में इन्हें चिकित्सालय ले जाया गया जहां आयुष ने दम तोड़ दिया । फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी करवाई और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा हुआ था जिसके चलते यह फायरिंग हुई ।
उन्होंने बताया की नाकेबंदी की गई है हमलावर कार वहीं छोड़कर फरार हो गए समाचार मिलने तक पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई थी।
About This Channel :
Only Relevant News And Fastest News Coverage..
For More Such Updates Subscribe To Our Channel Fighter News And Hit The Bell Icon To Get Regular Updates...
Watch "Fighter News" On Youtube - / @fighternewspaper
e-mail:- [email protected]
This Is An All Original Work Of Fighter News...
#fighternews #sgnrnews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: