तिल खाने के चमत्कारी फायदे। til khane ke fayde, sesame benefits in Hindi.
Автор: Lifestyle Sunil Maurya
Загружено: 2022-01-09
Просмотров: 176
Описание:
#lifestylesunilmaurya #tilkeladdu #tilkefayde #tilkhanekefayde #tilbenefits
#homeremedies #sesameoil
तिल सफेद हो या काला, विटामिन-ए और सी को छोड़कर इसमें जरूरी सभी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
तिल में ।
विटामिन-बी और फैटी एसिड्स से युक्त तिल में आयरन, जिंक, प्रोटीन,कॉपर, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
100 ग्राम तिल से 1000 मिलीग्राम कैल्शियम प्राप्त होता है, जो हड्डियों के लिए भी अच्छा माना गया है। तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। तभी तो सर्दियों के शुरू होते ही ज्यादातर लोग खाने में तिल को शामिल कर लेते हैं।
15-25 ग्राम काले तिल को रोजाना सुबह चबाइए और पानी पी लीजिए। इससे हड्डियां मजबूत होती है।
तिल का प्रयोग मानसिक दुर्बलता को कम करता है, जिससे आप तनाव, डिप्रेशन से मुक्त रहते हैं। प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में तिल का सेवन कर आप मानसिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
तिल का प्रयोग बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। तिल के तेल का प्रयोग या फिर प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में तिल को खाने से, बालों का असमय पकना और झड़ना बंद हो जाता है।
तिल का उपयोग चेहरे पर निखार के लिए भी किया जाता है। तिल को दूध में भिगोकर उसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है, और रंग भी निखरता है।
तिल को कूटकर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती, साथ ही काले तिल को चबाकर खाने के बाद ठंडा पानी पीने से बवासीर में लाभ होता है। इससे पुराना बवासीर भी ठीक हो जाता है।
शरीर के किसी भी अंग की त्वचा के जल जाने पर, तिल को पीसकर घी और कपूर के साथ लगाने पर आराम मिलता है, और घाव भी जल्दी ठीक हो जाता है।
सूखी खांसी होने पर तिल को मिश्री व पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा तिल के तेल को लहसुन के साथ गर्म करके, गुनगुने रूप में कान में डालने पर कान के दर्द में आराम मिलता है।
फटी एड़ियों में तिल का तेल गर्म करके, उसमें सेंधा नमक और मोम मिलाकर लगाने से एड़ियां जल्दी ठीक होने के साथ ही नर्म व मुलायम हो जाती है।
मुंह में छाले होने पर, तिल के तेल में सेंधा नमक मिलाकर लगाने पर छाले ठीक होने लगते हैं।
आयुर्वेद में इसे रक्तअल्पता के इलाज में कारगर माना गया है। पानी में भिगोए हुए तिल को हल्का-सा भून लें। इसके बाद इसे पानी या दूध के साथ मिक्सी में पीस लें। इसे सादा या गुड़ के साथ मिलाकर पीने से रक्त की कमी दूर होती है।
सर्दियों में तिल का सेवन शरीर में उर्जा का संचार करता है, और इसके तेल की मालिश से दर्द में राहत मिलती है।
#तिल, दांतों के लिए भी फायदेमंद है। सुबह शाम ब्रश करने के बाद तिल को चबाने से दांत मजबूत होते हैं, साथ ही यह कैल्शियम की आपूर्ति भी करता है।
#कैसेखाएं
हालांकि तिल हजम करने के लिहाज से भारी होता है। इसलिए घर के बड़े-बुजुर्गों शाम होने के बाद तिल या तिल से बनी चीजों का सेवन करने से मना करते हैं। तिल को भून कर खाएं या गुड़ के साथ लड्डू बनाकर, सही मात्रा का ज्ञान होना जरूरी है।
इसके अलावा, सलाद या अन्य किसी रेसिपी में भी इसे मिक्स कर सकते हैं। काला, सफेद और लाल रंग में मिलने वाले तिल में काले तिल को ज्यादा पावरफुल माना गया है।
लेकिन प्रेग्नेंट महिलाएं या ऐसे लोग जिनको एलर्जी की समस्या हो, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही तिल का सेवन करना चाहिए।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: