मनोहर वाटिका में नपाकर्मी की लाश मिली
Автор: Viral News Nagda
Загружено: 2026-03-17
Просмотров: 31
Описание:
नागदा जंक्शन। मंगलवार की दोपहर में मनोहर वाटिका के निर्माणाधीन मकान में नगरपालिका कर्मचारी की लाश मिली। सूचना मिलने पर डॉयल-112 मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर नपाकर्मी की चप्पल पड़ी हुई मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।
मनोहर वाटिका में मंगलवार की दोपहर में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री धर्मेश जायसवाल की निर्माणाधीन मकान में नगरपालिका कर्मचारी कन्हैयालाल पिता बसंतीलाल वर्मा उर्फ कांजी उम्र 55 वर्ष की लाश मिली। सूचना मिलने पर डॉयल-112 के आरक्षक प्रमोद गोलावत, पायलेट रणजीतसिंह मौके पर पहुंचे। इसी दौरान मृतक के स्वजन सहित नपाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। नगरपालिका उद्यान शाखा प्रभारी राकेश कोटवार के अनुसार कांजी दो दिन से कार्यस्थल पर नहीं पहुंचा था, बार बार मोबाईल लगाने पर अटेंड नहीं किया। जबकि पुत्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात्रि लगभग दस बजे टिफिन लेकर गए थे। उसके बाद से घर नहीं आए थे, मंगलवार की दोपहर में मनोहर वाटिका की महिला सफाईकर्मी की सूचना पर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे तो मृत अवस्था में मिले, मृतक की चप्पल कुछ दूरी पर पड़ी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। पुत्र मयंक वर्मा के अनुसार उनकी माता गुड्डीबाई ओकांरेश्वर दर्शन करने के लिए गई है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: