स्वधर्म - युवाओं के निर्माण का
Автор: NIRMAN For Youth
Загружено: 2020-07-11
Просмотров: 45908
Описание:
युद्धभूमी पर खडे अर्जुन के मन में कर्तव्यपूर्ती के वक्त जब संभ्रम पैदा हुआ तो श्रीकृष्णने गीता सुनाई |
समाज के प्रति अपना स्वधर्म निभाने की सोच रखनेवाले वर्तमान और भविष्य के सभी युवाओं के सामने अगर ऐसा कोई आशंका का प्रसंग आता है तो उनके लिये इस गीत का निर्माण किया है हमारे निर्माणी मित्रोंने |
Lyrics - Nikhilesh Bagade, PhD IIT Bombay
Composition and Vocals - Dr. Animesh Jain, MBBS TNMC Mumbai, Medical Officer PHC Wadadha
Keyboard - Amrut Bang, Program Lead NIRMAN
#NIRMAN #JoinNIRMAN
स्वधर्म ...!
परिस्थिति और देश काल को
अनदेखा कर देना।
ठीक नहीं है अकर्मता को
विधि लिखित है कहना।
वीर उठो अब धर्म दंड से
विधान लिखना होगा।
हर कण-कण को करो प्रफुल्लित
अंतर मन को छेडो।
तान धनुष को, बाण पे तुम
अभिमान लगा के छोडो।
कबतक भागोगे स्वधर्म से
कबतक युद्ध टलेगा।
जबतक मन में दुविधा होगी
तबतक युद्ध चलेगा।
देखो वीरा धर्मयुद्ध में
धनुष उठाना होगा।
अबतक तुमको रोक रहे
वो पाश आभासी तोडो।
तान धनुष को, बाण पे तुम
अभिमान लगा के छोडो।
अपने मन को निर्धारित कर
प्रत्यंचा को ओढो।
सारी ऊर्जा लक्ष्य साधने
एक दिशा में मोडो।
विजय पराजय स्वाभाविक है
जो होना है होगा।
वीरों के इस कर्मयज्ञ में
अपना हिस्सा जोडो।
तान धनुष को, बाण पे तुम
अभिमान लगा के छोडो।
-
Social Media Links:
Subscribe: https://www.youtube.com/Nirmaanites?s...
Website: http://nirman.mkcl.org/
Facebook: / nirmanforyouth
Instagram: / nirmanforyo. .
#JoinNIRMAN #NIRMAN #youthforchange #purpose #whoiam
#swadharm
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: