Thana Achnera Crime News | Achnera Police News | India News24 |
Автор: India News24
Загружено: 2026-02-02
Просмотров: 1083
Описание:
मारपीट की वीडियो हुई वायरल तो आहत होकर युवक ने जीवन लीला कर ली समाप्त।
खबर आगरा जिले के अंतर्गत थाना अछनेरा के कुकथला गांव से है। जहाँ एक युवक ने अपनी मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर देख ली थी। इसी घटना से आहत होकर युवक ने फाँसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
आपको बता दे कि 12 जनवरी को कुकथला गाँव मे दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पक्ष बुरी से चोटिल हो गया था। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाना अछनेरा में तहरीर देकर पूरी घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया था। जिसमें अछनेरा पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी विवेचना शुरु कर दी थी।
मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों के द्वारा पीड़ित पक्ष पर जबरदस्ती दबाब बनाकर राजीनामा करवा दिया था।
साथ ही दूसरे पक्ष ने झगड़े के दौरान बनायी गयी मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जो कि मृतक शिवकुमार ने देख ली थी।
वीडियो में खुद को पीटता हुआ देखकर युवक बुरी तरह से आहत हो गया।
जिसके बाद शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्री युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक शिवकुमार की मौत के बाद घर मे कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु आगरा भिजवाया दिया।
दूसरी तरफ घटना के बाद मृतक के भाई गोपाल ने थाना अछनेरा में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की माँग की है।
#Achnera #Achneranews #Thanaachneranews #इंडिया_NEWS24 #India_News24
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: