कौन है Satua Baba? | सतुआ बाबा के पट्टाभिषेक में मौजूद रहे CM योगी? | सतुआ बाबा बने महामंडलेश्वर
Автор: Astro chowk
Загружено: 2025-02-01
Просмотров: 5343
Описание:
कौन है Satua Baba? | सतुआ बाबा के पट्टाभिषेक में मौजूद रहे CM योगी? | सतुआ बाबा बने महामंडलेश्वर
#SATUABABA #सतुआ_बाबा #mahakumbh2025
जगतगुरु के पद पर पूज्य श्री सतुआबाबा का पट्टाभिषेक होगा
तलगाजरडी व्यासपीठ की विश्व वाटिका के सभी फ्लावर्स श्री सतुआबाबा के नाम से परिचित है। मणिकर्णिका घाट पर स्थित सतुआबाबा आश्रम के आप गादीपति है।
वाराणसी की रामकथा "मानस मसाण" के दौरान पहली दफा यह उर्जावान युवा सन्यासी ने पूज्य बापू का सानिध्य पाया। तब से ले कर आज तक आपको बापू के प्रीति पात्र साधु के रुप में सब ने देखा है। सतुआबाबा का नाम तो वैसे श्री संतोषदासजी महाराज है। परंतु पूज्य बापू के लिए आप "काशी विश्वनाथ के प्रतिनिधि" है।
आप श्री श्री १००८ महामंडलेश्वर के रुप में विभुषित हुए और आपकी लोकप्रियता और कर्मठ स्वभाव के कारण उत्तर भारत के आध्यात्मिक महापुरुषो के बीच आपका एक विशेष स्थान बनाया है। उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगीजी महाराज भी सतुआबाबा की संगठन शक्ति से प्रभावित है। इसलिए महाकुंभ के आयोजन में सतुआबाबा को अहेम भूमिका दी गई है।
बाबा के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखनेवाले साधु संतो और साधकों को बहुत ही आनंदित करनेवाला उपक्रम १ फरवरी को होगा। आज के दिन पूज्य श्री सतुआबाबा महाराज श्री को जगतगुरु की पदवी से विभुषित किया जाएगा।
अखिल भारतीय पंचतीनों अनी अखाड़ा चतु: संप्रदाय की तरफ से जगतगुरु विष्णुस्वामी सम्प्रदाचार्य पद पट्टाभिषेक समारोह रखा गया है।
अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष श्री राजेन्द्रदासजी महाराज ने इस अवसर पर सहभागी होने के लिए सभी संत- महंत-आचार्य-महा मंडलेश्वरों को सादर आमंत्रित किया है।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी का आशिर्वादक सानिध्य प्राप्त होगा।
हमारे सब के आदरणीय, पूज्य और प्रिय सतुआबाबा को जगतगुरु पद से सन्मानित होने की बधाई देते हुए हम गौरव का अनुभव करते है।
जय सियाराम।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: