The Udhampur–Kaldi road has become a deadly trap, putting countless lives at risk
Автор: in.udhampur
Загружено: 2026-02-18
Просмотров: 246
Описание:
उधमपुर kaldi सड़क बनी मौत का न्योता
Udhampur सी kaldi के बीच सड़क की हालत बेहद खतरनाक बनी हुई है। सड़क कई जगह से टूटी हुई है और बीच सड़क में लोहे के सरिए बाहर निकले हुए हैं, जो किसी भी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर न तो कोई सुरक्षा निर्देश लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की चेतावनी पट्टिका या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की जान जोखिम में है।
यदि इस खस्ताहाल सड़क की वजह से कोई दुर्घटना होती है या किसी की जान जाती है, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यह एक बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ा है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले इस समस्या का समाधान किया जा सके।
#Udhampur #RoadSafety #PublicSafety #Negligence #SaveLives #JammuKashmir #BreakingNews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: