बाड़मेर में हेलीकॉप्टर में आई दुल्हन। रामदेवरा से महाबार आई दुल्हन
Автор: Ashok Rajpurohit
Загружено: 2022-02-06
Просмотров: 194005
Описание: जिस लड़की ने हेलीकॉप्टर को आसमान में गड़गड़ाते हुए जाते देखा था जब उसके पति ने उसमें बैठाया तो लगा कि ये सपना है. दरअसल उसका सपना सच हो रहा था. लड़की की शादी के बाद पति हेलीकॉप्टर लेकर विदाई कराने आया. गांव में पहली बार आसमान ये उड़नखटोला उतरा और गांव वाले उसे देखने जा पहुंचे. हेलीकॉप्टर देखने वालों की भीड़ लगी गई. गांव वालों ने कहा कि इस लड़की की किस्मत गजब है. रामदेवरा से पहली बार दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठकर अपने ससुराल के लिए विदा हुई. हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई. बाड़मेर के महाबर गांव से रामदेवरा पहुंची बारात में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात दूल्हा और दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर को उदयपुर से बुलाया गया. रविवार को 1:00 बजे हेलीकॉप्टर निर्धारित समय पर रामदेवरा पहुंच गया. वहीं दुल्हन को रामदेवरा से हेलीकॉप्टर से विदा किया.दूल्हा राजेन्द्र सिंह जो की पेशे से चिकित्सक हैं उनकी दिली ख्वाहिश थी कि वो अपनी दुल्हन रामदेवरा निवासी संतोष कंवर को हेलीकॉप्टर में बैठाकर अपने घर ले जाएं. बरात बाड़मेर जिले के महाबार गांव से रामदेवरा आई थी.बजरंगसिंह के बेटे राजेंद्र सिंह की बारात रामदेवरा निवासी नारायण सिंह तंवर के यहां गई थी और फिर होने के बाद रविवार को हेलीकॉप्टर से दुल्हन अपने घर से विदा होकर बाड़मेर अपने ससुराल पहुंची जहां पर ससुराल पक्ष की ओर से हेलीकॉप्टर में आ रही बारात का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। नव दंपती के लिए पलक पावडे बिछा गए।दूल्हा दुल्हन के बाड़मेर आगमन पर यहां उसका भव्य स्वागत किया गया। बाड़मेर में लोगो का इस बारात को देखने के लिए हुजूम उमड़ा नजर आया। महाबार में बने हेलीपैड के पास हेलीकॉप्टर के आसपास पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया. वहीं कोई अप्रिय वारदात नहीं हो उसके लिए एंबुलेंस भी खड़ी रही. दूल्हा-दुल्हन को हेलीकॉप्टर में आते देखने के लिए महाबार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे. हेलीकॉप्टर में दूल्हा-दुल्हन के स्वागत होते देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: