टांडा ।वन्य जीव के दो शिकारी गिरफ्तार, 5 जिंदा तीतर और शिकार की सामग्री की जब्त
Автор: SKP live news
Загружено: 2024-11-19
Просмотров: 771585
Описание:
वन्य जीव के दो शिकारी गिरफ्तार,
5 जिंदा तीतर और शिकार की सामग्री की जब्त
धार । धार जिले के टांडा में संरक्षित वन्य प्राणियों के शिकार कर उन्हें अवैध रूप से बेचने के मामले में टांडा वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन विभाग ने दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 4 पिंजरों में बंद 5 जिंदा तीतर, 1 गुलेल, 1 फंदा, रस्सी, चाकू और माजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।
वन विभाग टांडा के रेंजर ने सुबह पुलिस थाना टांडा के सामने झोपड़ी बनाकर रहने वाले घुमक्कड़ जाति के दो शिकारियों को पकड़ा है। आरोपी परवाना पिता जहर सिंह , कल्लू पिता गीतेसिंह निवासी बेटमा के पास से पिंजरों में बंद संरक्षित वन्य प्राणी 5 जिंदा तीतर और संरक्षित वन्य प्राणियों को फंसाने और बंदी बनाने की अलग-अलग सामग्री जब्त की।
टांडा वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर इन्हें कुक्षी कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी गई है। ये लोग संरक्षित वन्य प्राणियों, पक्षियों को बंदी बनाकर उन्हें अवैध रूप से बचने, उनका मांस भक्षण करने और उनके अवयव बेचने का काम कर रहे थे। रेंज प्रभारी शर्मा ने बताया कि मोर, तीतर सहित अन्य संरक्षित वन्य जीव है। इन्हें बंदी बनाना, शिकार कर बेचना, खरीदना और मांस भक्षण करना दंडनीय अपराध है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: