आयरलैंड के सबसे सुंदर रास्ते का सफर [Ireland’s Most Beautiful Train Route] | DW Documentary हिन्दी
Автор: DW Documentary हिन्दी
Загружено: 2024-12-03
Просмотров: 67141
Описание:
आयरलैंड में ट्रेन से सफ़र करने के सबसे ख़ूबसूरत रास्ते पर आपको चोटियां भी दिखेंगी और वाइकिंग्स के निशान भी. ये रास्ता दक्षिण-पूर्व में रॉसलेयर से राजधानी डबलिन होते हुए हाउथ पेनिनसुला तक जाता है. किसी समय इस इलाक़े में वाइकिंग्स, नॉर्मन्स और अंग्रेज़ रहते थे.
एमरल्ड आइल के पूर्व में बड़े सुंदर नज़ारे दिखते हैं. लंबे समुद्र तट और एकांत वाले पहाड़. कभी यहीं पर वाइकिंग्स उतरे थे. नॉर्मन्स ने भी अपनी छाप छोड़ी है. ये इलाक़ा इंग्लैंड के साथ अपने सदियों पुराने इतिहास के लिए भी जाना जाता है. पूर्व औपनिवेशिक शासकों के शानदार महलों के अलावा एक प्रारंभिक ईसाई मठ के खंडहर और एक प्रागैतिहासिक डोलमेन क़ब्र यहां के विविध सांस्कृतिक प्रभावों के गवाह हैं.
कैमरा टीम आधुनिक देश का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों से मिलती है, जिन्होंने अपने पूर्वजों की राह भुलाई नहीं है. डबलिन शहर की हलचल में जाने से पहले काउंटी वेक्सफ़ोर्ड के उपजाऊ अंतर्देशीय क्षेत्र और विक्लो पर्वतों में जादुई जगहों की ओर एक चक्कर लगाया जाता है. हाउथ के पास प्राकृतिक स्वर्ग में कुछ आराम का मौक़ा है, जहां ग्रे सील की एक बड़ी कॉलोनी ने अपना घर बनाया है.
#dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #ireland #travel #vikings
----------------------------------------------------------------------------------------
अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए.
विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: @dwhindi
और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: