India vs Pakistan Match के लिए पाकिस्तान राज़ी हुआ, इसमें Bangladesh का क्या रोल है? (BBC Hindi)
Автор: BBC News Hindi
Загружено: 2026-02-10
Просмотров: 96682
Описание:
एक फ़रवरी को पाकिस्तान ने एलान किया था कि उसकी क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ 'एकजुटता' का हवाला देते हुए भारत के ख़िलाफ़ मैच ना खेलने का फ़ैसला किया था. तब बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान को उसके पक्ष में खड़ा होने के लिए शुक्रिया कहा था. लेकिन सोमवार देर रात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी)और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बैठक से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 'क्रिकेट के हित' को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान से अनुरोध किया कि वो 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ मैच खेले. सवाल ये है कि जिस बांग्लादेश ने पहले भारत के साथ मैच ना खेलने के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया कहा था, उसी बांग्लादेश ने फिर पाकिस्तान से ये मैच खेलने की रिक्वेस्ट क्यों की?
वीडियोः नवीन नेगी और शाद मिद्हत
#indiavspakistan #t20worldcup #cricket #bangladesh
बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- / bbcnewshindi
ट्विटर- / bbchindi
इंस्टाग्राम- / bbchindi
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029...
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: