राजधानी रांची में एक परिवार का बेहद ख़तरनाक कदम... देखिए पूरी खबर @ Arya news jharkhand खबर आप तक
Автор: Arya News Jharkhand
Загружено: 2026-02-02
Просмотров: 13300
Описание:
कर्ज का बोझ और नौकरी छूटने का गम ,परिवारिक उलझन, तनाव या मामला कुछ और.. कहना बड़ा मुश्किल..आखिर क्यों एक परिवार ने उठाया इतना खतरनाक कदम.. परिवार पर कौन सी वजह इतनी भारी पड़ी की पुरे परिवार ने वो कदम उठाया जिससे सुनकर आपके भी रूह कांप उठेंगे
@ Arya news jharkhand खबर आप तक
जी हां राजधानी रांची में सामुहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला इस बेहद खतरनाक कदम से एक व्यक्ति मिहिर की मौत चुकी है जो हाल ही में कोलकाता से सीए की की पढ़ाई पुरी करके लौटा था और चर्चाएं थी की उसे एक बड़ी कंपनी में नौकरी लग चुकी है,वहीं परिवार के दो अन्य महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है जिनमें एक मिहिर का मां स्नेहा अखौरी हैं जो पेशे में झारखण्ड हाईकोर्ट की अधिवक्ता हैं वहीं दुसरी उनकी नाबालिग बेटी हैं
दरअसल आज राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली बेहद दुखद खबर सामने आई है. जहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू न्यू एजी कॉलोनी में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की है. जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है जबकि दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. वहीं मिहिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
बता दे कि पूरा परिवार कर्ज को लेकर परेशान था और शायद यही वजह है कि सामूहिक रूप से सभी ने एक साथ आत्महत्या करने का फैसला कर लिया.हलांकि इस सनसनीखेज मामला का खुलासा तभी हो जब मां बेटी होश में आएंगे और सारी सच्चाई सामने आएगी।घटना की जानकारी उसी घर में किराये पर रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंच कर साक्ष्य को इकट्ठा किया है.
इस दौरान अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह जानकारी मिली है की परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. और यही वजह आत्म हत्या की हो सकती है.इस घटना में मिहिर की जान चली गई है.
वही उसी घर में रहने वाले अन्य लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले बताया था वह लोग कोलकाता जा रहे थे. लेकिन अचानक सोमवार को एक जोर की आवाज घर के अंदर से आने के बाद उन्होंने घर का दरवाजा खुलवाया. तो उनकी बेटी ने पूरी कहानी बताई और कहा कि पूरा परिवार आत्म हत्या करने जा रहा है. इसके बाद अन्य लोगों को जानकारी दी गई और आस पास के लोग पहुंच कर अचेत अवस्था में पड़ी महिला को गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों की देख रेख में उनका इलाज चल रहा है।
झारखण्ड से पंकज आर्या की पुरी रिपोर्ट आर्या न्यूज झारखंड खबर आप तक
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: