किडनी खराब होने के संकेत | 12 early signs of kidney damage in Hindi - Dr. Ayush Pandey
Автор: myUpchar
Загружено: 2022-04-27
Просмотров: 180191
Описание:
Join Our Telegram For Health Updates - https://t.me/myupchar_1
किडनी खराब होने के संकेत | 12 early signs of kidney damage in Hindi
हमारे शरीर में दो गुर्दे होते हैं जो मुख्य रूप से यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड आदि नाइट्रोजन युक्त गंदे पदार्थों को रक्त से छानने में मदद करते हैं। लाखों लोग विभिन्न प्रकार के गुर्दे की बीमारियों के साथ रह रहे हैं और उनमें से अधिकांश को इसके बारे में भनक तक नहीं है।
यही कारण है कि गुर्दे की बीमारी को अक्सर एक साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है क्योंकि अधिकांश लोगों को इस बीमारी के बारे में तब तक पता नहीं पता चलता। जब तक ये एक गंभीर रूप न ले ले जबकि लोग अपने रक्तचाप, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर की नियमित रूप से जांच करवाते रहते हैं। पर अपने गुर्दे की किसी भी समस्या का पता लगाने के लिए एक सरल जांच जो कि क्रिएटिनिन परीक्षण है नहीं करवाते।
किडनी रोग के चेतावनी के कई संकेत होते हैं। हालांकि अधिकांश समय हम इन्हें अनदेखा कर देते हैं। इसीलिए हर व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए कि जब उन्हें गुर्दे के रोग के कोई भी लक्षण दिखे तो उसे जल्द से जल्द रक्त यूरीन हार्ट इमेजिंग स्टडीज़ की जांच करवा लेनी चाहिए। अब बात यह आती है कि हमें कैसे चले कि हमें गुर्दे की समस्या है या नहीं।
हमारा शरीर कुछ शुरूआती ऐसे संकेत या लक्षण देता है जिससे हमें यह पता चल जाता है कि हमें गुर्दे की समस्या है या नहीं। टखनों पैरों या एड़ी के पास सूजन दिखाई देने, यदि आप अपनी उंगली से उस पर दबाव रखते हैं तो यहां पर गड्ढे बन जाते हैं, जिसे हम पीईटी एनीमा कहते हैं।
आपकी आँखों के पास या आँखों के नीचे भी तरल पदार्थ जम जाते हैं, जिसकी वजह से आँखों में सूजन आ जाती है। इसे हम पेरी और बैटल एडिमा कहते हैं जो गुर्दे की बीमारी का एक शुरूआती लक्षण हो सकता है। गुर्दे की बीमारी का एक सामान्य लक्षण थकान और कमजोरी का महसूस करना भी है। दिन भर काम करने के बावजूद या बिना काम किए भी आप थकान का अनुभव करेंगे और आपके शरीर में जान नहीं रहेगी।
शरीर में यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड जैसे गंदे पदार्थों के बढ़ने के कारण आपकी भूख प्यास भी खत्म हो जाएगी। यह भी गुर्दे की बीमारी का शुरुआती लक्षण होता है। जैसे जैसे गुर्दे की बीमारी बढ़ती जाती है। रोगी अपने मुंह में स्वाद के बदलाव को भी महसूस करता है और उसे एक मेटल या एक धातु के टेस्ट आने कि लक्षण आने लगते हैं।
यदि किसी को दिन भर बिना कुछ खाए भी पेट भरा भरा या फूला फूला भी महसूस होता है तो यह एक खतरे की घंटी का अनुमान है और उसे अपने गुर्दे की जांच करानी चाहिए। सुबह सुबह उल्टी या मिचली का अनुभव करना भी गुर्दों की बीमारी का संकेत हो सकता है। गुर्दे की बीमारी के कारण आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी हो जाती है, जिसे हम एनीमिया कहते हैं।
इसकी वजह से व्यक्ति काफी कमजोर और थकान को महसूस करता है और पीला भी दिखने लगता है। एनीमिया का कारण शराब प्रोटीन का शरीर में न बनना या फिर आयरन का पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाना होता है। यदि आप बार बार पेशाब जा रहे हैं। खासतौर से रात के समय अगर आपको अधिक मात्रा में पेशाब आ रही है तो ये गुर्दे की बीमारी का संकेत हो सकता है।
#kidneydamage #kidneydisease #kidneyfailure #myupchar @myUpchar @myUpcharEnglish @myUpcharMedicine
0:00 Kidney ki bimari into
1:48 Pairon me sujan
2:27 Kamjori
2:44 Bhukh ki kami
2:59 Muh ka swad kharab hona
3:14 Pet bhara bhara lagna
3:28 Subah subah ulti aana
3:35 Hemoglobin ki kami
4:01 Bar bar peshab aana
4:27 Peshab me jhag
4:48 Twacha me khujli
4:55 Pet aur kamar dard
5:03 High blood pressure
डॉक्टर से सीधे फोन पर बात करने के लिए myUpchar app डाउनलोड करें https://bit.ly/3z7sr3C
myUpchar Bima plus खरीदने के लिए यहाँ जाएँ: https://www.myupchar.com/healthcard?u...
आप myUpchar पर लॉग इन करके अपना कोई भी सवाल पूछ सकते हैं: https://www.myupchar.com/consultation...
myUpchar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://www.youtube.com/c/myUpchar?su...
Facebook: / healthbeautywellnesstips
LinkedIn: / myupchar.com
Twitter: / myupchar
Instagram: / myupchar.official
(MEDICAL DISCLAIMER:
The information provided in this video is intended to provide free education about certain medical conditions and certain possible treatment. It is not a substitute for examination, diagnosis, treatment, and medical care provided by a licensed and qualified health professional. If you believe you, your child or someone you know suffers from the conditions described herein, please see your health care provider immediately. Do not attempt to treat yourself, your child, or anyone else without proper medical supervision. You acknowledge and agree that our Youtube channel is not liable for any loss or damage which may be incurred by you as a result of the availability of that information provided here, or as a result of any reliance placed by you on the completeness, accuracy or existence of any information provided by our YouTube channel 'myUpchar')
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: