अमरोहा ऑनलाइन नौकरी केनाम पर ठगी दोगिरफ्तार मुरादाबाद,संभल केठगों नेयुवाओं सेलाखों लूटे₹17हजार बरामद
Автор: Amroha News 24 channel
Загружено: 2026-01-13
Просмотров: 104
Описание:
ऑनलाइन नौकरी के नाम पर ठगी दो गिरफ्तार मुरादाबाद-संभल के ठगों ने युवाओं से लाखों लूटे ₹17 हजार बरामद,
अमरोहा साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से लगभग 17 हजार रुपये नकद लैपटॉप और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार शाम यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संभल जिले के नूरिया सराय निवासी मोहम्मद फहीम पुत्र जरीफ हुसैन और मुरादाबाद के कुंदन नगर निवासी विशाल पुत्र जय प्रकाश के रूप में हुई है।उनके दो साथी रोहन यादव (मुरादाबाद) और शाहबाज अहमद (बिजनौर) अभी फरार हैं।ये ठग ऑनलाइन नौकरी पोर्टलों पर सक्रिय रहते थे। वे नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को निशाना बनाते थे और उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन फर्जी दस्तावेज और करीब 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।फरार साथियों की तलाश जारी है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: