बेल का जूस पीने के अचूक फायदे, जाने किन लोगो को नहीं पीना चाहिए
Автор: Xpose News
Загружено: 2019-03-31
Просмотров: 30325
Описание:
बेल का जूस पीने के अचूक फायदे, जाने किन लोगो को नहीं पीना चाहिए
गर्मी का मौसम आ गया हैं। इस मौसम में आप खुद को तरो-ताजा और फिट रखने के लिए कई तरह के जूस और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करते होंगे। गर्मी में इन सब के अलावा बेल का जूस आपके लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। बेल में टैनिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन, आयरन आदि मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसे गुणों की खान बताया गया है। ऊपर से कठोर बेल का अंदर का हिस्सा बेहद मुलायम और गूदेदार होता है। आज आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे।
-गर्मियों में लू लगने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं तो आप पर लू का असर नहीं होगा।
-महिलाओं के लिए ये बहुत ही फायदेमंद होता हैं। अगर आप नई मां है यानी आपने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है तो बेल का जूस आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इसके सेवन से मां का स्वास्थ्य तो बेहतर होता ही है। इसके अलावा यह ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है। इसका सेवन ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को भी कम करता है।
-अगर आपका खून साफ नहीं होता हैं। तो आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर सकता है। मसलन आपको सबसे ज्यादा स्किन प्रॉब्लम की समस्या हो सकती है। ऐसे में बेल का जूस हल्का गुनगुना कर इसमें कुछ बूंद शहर मिलाकर पी लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
मुंह में छाले पेट की खराबी के कारण होते हैं। अगर आपके मुंह में भी छाले हो गए हैं तो बेल के जूस का सेवन आपके लिए अच्छा रहेगा। इसका सेवन पेट की समस्या में आराम देता है और मुंह के छालों की समस्या दूर होती है। इसका सेवन शरीर को ठंडक देता है।
बेल का रस किशोरों के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन अगर आपकी उम्र तीस साल से ज्यादा है तो आपको बेल के रस का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। अगर इसके बाद भी आपको बेल का रस पीना ही है तो डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। ज्यादा मात्रा में बेल खाने या बेल के रस का सेवन करने से पेट दर्द, सूजन, पेट फूलना आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।
जनकती के अनुसार आपको बता दें मधुमेह यानी कि डाइबिटीज के मरीजों के लिए बेल का रस सेहतमंद नहीं होता। यह उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। बेल के रस में मौजूद शुगर डायबिटीज के रोगियों के लिए हानिकारक होता है। वही इसके अलावा ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी बेल का रस सही नहीं होता। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को गर्मियों में बेल का रस पीने से परहेज करना चाहिए।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: