Rewa Cyber Fraud Case :13 आरोपियों को दबोचा | Surat Police Raid Rewa |Shilpi Upvan Rewa |Rewa Police
Автор: Shabd Sanchi Vindhya
Загружено: 2026-03-01
Просмотров: 3074
Описание:
मध्य प्रदेश के रीवा में गुजरात की सूरत पुलिस और रीवा पुलिस ने मिलकर एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह पर शिकंजा कसा है. रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर में स्थित शिल्पी उपवन कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहे 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. बताया गया है कि ये आरोपी मिलकर एक साइबर गिरोह चलाते थे और लोगों के स्मार्टफोन्स को हैक कर, बैंक अकाउंट्स खाली कर देते थे. इन आरोपियों ने किराए के मकान को अपना अड्डा बनाया हुआ था. रविवार को सूरत पुलिस ने इन आरोपियों के ठिकाने पर रेड मारी और सभी को हिरासत में ले लिया गया, इसके अलावा आरोपियों के पास से बरामद 2 बाइक, लैपटॉप, मोबाईल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस और कुछ दस्तवेज जब्त किए हैं.
शिल्पी उपवन के मकान नंबर J-15 में रहकर ये आरोपी अपना गिरोह संचालित करते थे. लेकिन कॉलोनी में रहने वाले अन्य लोगों ने इन्हे कभी देखा नहीं, बताया गया है कि इस मकान में कुल 13 लोग रहते थे मगर किसी को भी उनकी आपराधिक गतिविधियों का अंदेशा नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान अयोध्या प्रसाद द्विवेदी का है जिन्होंने 2 महीने पहले अपना मकान किराए से दिया था.
#Rewa #CyberCrime #MPPolice #SuratPolice #CyberFraud #RewaNews #BreakingNews #CyberSecurity #OnlineLoot #ShilpiUpvan #MPCrime #VindhyaNews #Alert #FraudAwareness #DigitalIndia #CrimeUpdate Rewa Crime News,Shilpi Upvan Rewa,Surat Police Operation Rewa,Cyber Fraud Gang Rewa,APK File Fraud,Online Loot Rewa,Vishwavidyalaya Thana Rewa News,Cyber Crime News MP
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: