कौन हैं लेडी सिंघम Anshika Verma और IPS KK Bishnoi? दो धुरंधर IPS की अनोखी 'Love Story'!
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-03-11
Просмотров: 4582
Описание:
कौन हैं लेडी सिंघम Anshika Verma और IPS KK Bishnoi? दो धुरंधर IPS की अनोखी 'Love Story'!
आज के दौर में जहां हर कोई ऊंचे पैकेज और ऐशो-आराम की जिंदगी के पीछे भागता है, वहीं कुछ ऐसे भी जुनूनी लोग होते हैं जिनके लिए देश सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही जोड़ी की, जिन्होंने न सिर्फ अपनी मेहनत से खाकी वर्दी का मान बढ़ाया, बल्कि अब अपनी लाइफ की एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. ये कहानी है IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की. केके बिश्नोई ने IPS बनने से पहले संयुक्त राष्ट्र की 30 लाख रुपये सालाना की नौकरी को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया ताकि वे अपने देश की सेवा कर सकें. दूसरी तरफ हैं 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश कैडर की तेज-तर्रार ऑफिसर अंशिका वर्मा, जिन्होंने अपनी वीरांगना यूनिट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा की नई मिसाल पेश की है.
संभल के एसपी रहते हुए केके बिश्नोई ने जब ढाई हजार से ज्यादा अपराधियों पर कड़ा एक्शन लिया, तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके कायल हो गए. अब दो अलग-अलग राज्यों और अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले ये दोनों अफसर 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इनकी यह शादी सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं, बल्कि मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने की एक प्रेरणादायक दास्तान है. कैसे शुरू हुई इन दो जांबाज अफसरों की लव स्टोरी? कैसे इन्होंने अपने करियर और प्यार के बीच तालमेल बिठाया और क्यों इनकी जोड़ी आज पूरे समाज के लिए एक मिसाल बन गई है? चर्चित चेहरा के आज के इस खबर में हम आपको बताएंगे IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा के संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी.
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: