नीरजा चारण मैडम खुलकर कर रहीं स्वयंवर का इज़हार, उनको भी नहीं है इनकार, फिर बवाल क्यों!
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-03-13
Просмотров: 85422
Описание:
भूषन सकल सुदेस सुहाए। अंग अंग रचि सखिन्ह बनाए॥
रंगभूमि जब सिय पगु धारी। देखि रूप मोहे नर नारी॥
ये चौपाई श्रीरामचरितमानस के बालकाण्ड से सीता स्वयंवर प्रसंग से ली गई है। इसका अर्थ है कि सीताजी ने अपने सभी अंगों में सुंदर आभूषण धारण किए हैं, जिन्हें सखियों ने भली-भांति सजाकर पहनाया है। जब उन्होंने रंगभूमि में कदम रखा, तो उनके दिव्य सौंदर्य को देखकर वहां मौजूद सभी पुरुष और स्त्रियां मोहित हो गए।
वैसे तो ये प्रसंग सीता जी के अद्भुद सौंदर्य को दर्शाने के लिए लिखा गया था, लेकिन इस प्रसंग को अपने नीरजा चारण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर क्यों लगाया था, इसका भी अब लोग अर्थ निकालने लगे हैं। सीता स्वयंवर के प्रसंग से आखिर नीरजा चारण मैडम का क्या लेना देना है, कहीं इन्होंने भी तो कोई स्वयंवर नहीं रचा लिया। खैर इन लाइनों में श्रंगार रस और वीर रस दोनों की झलक दिखती है, एक ओर अपने सौंदर्य का बखान और दूसरी ओर अपने उस साहस का परिचय दिया जा रहा है, जिसमें कहीं ना कहीं ये स्वीकार्यता भी है कि प्रेम होता है भय समाप्त हो जाता है,कहीं ना कहीं उसी सत्य को दर्शाने की कोशिश की गई है। ख़ैर ...
नीरजा चारण कौन हैं...पहले मैडम के बारे में आपको बता देते हैं। ये वही नीरजा मैडम हैं, जिनका नाम सोशल मीडिया के ज़रिए मानवेंद्र सिंह जसोल के साथ जोड़ा जा रहा है। जसोल साहब भी
नीरजा मैडम के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। जिस तरह से मानवेंद्र जी का सम्मान होता है, ठीक वैसा ही सम्मान इन मैडम का भी किया जाता है, तो फिर समझ जाइए, कि वजह क्या हो सकती है। नीरजा चारण पाली जिले के खींनावड़ी की रहने वाली हैं, उम्र 37 साल की है, मैडम ने जोधपुर के ग्लोबल इंस्टीट्युट में 4 साल तक रिसेप्स निस्ट वाला काम भी किया है। नीरजा चारण जोधपुर के जीप कंपास के शोरूम में सेल्स जीएम थीं, जहां जीप गाड़ी की सर्विसिंग होती थी। लोग ऐसा बताते हैं कि मानवेंद्र सिंह ने भी इसी कंपनी की एक जीप दिल्ली के शोरूम से
खरीदी थी, लेकिन उसकी सर्विसिंग करवाने के लिए वो जोधपुर वाले शोरूम पर जाते थे। अब महाराज खुद सर्विसिंग के लिए जाते थे, तो कंपनी का पूरा स्टाफ भी उनके आगे-पीछे लगा ही रहता था, इसी सर्विसिंग के दौरान ही नीरजा चारण से मानवेंद्र सिंह जसोल की मुलाकात होती है और जसोल साहब से मैडम की अच्छी दोस्ती हो जाती है, और फिर धीरे-धीरे दोनों की नज़दीकिया बढ़ने लगती हैं। कहानी को आगे बढ़ाएं उससे पहले आपको एक और तस्वीर भी दिखा देते हैं।
इस एक तस्वीर की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है, लोग इसके मायने निकालने में लगे हैं, कि आखिर मतलब हो क्या सकता है। ...इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद नीचे कैप्शन में लिखा गया है कि Happy 3 month Guys. हैप्पी थ्री मंथ गाइज़...भाई खुलकर तो बताइए किस चीज को तीन महीने पूरे हुए हैं, जिसकी बधाई यूं गोलमोल तरीके से दी जा रही है। आप भी इस पोस्ट को देखिएगा जरूर और अगर आपको इसका कोई मतलब समझ में आ जाए,तो हमारे कॉमेंट बॉक्स में लिखकर बता दीजिएगा।
चलिए अब इस कहानी और आगे बढ़ाते हैं। नीरजा चारण से मानवेंद्र सिंह की अच्छी जान-पहचान हो चुकी थी, इसी बीच एक दुखद हादसे में मानवेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो जाते हैं उस दौरान गुड़गांव के पारस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया तब भी बिज़नेसमैन मनोज कानूगो और उनके साथ करुणा अरोड़ा और नीरजा चारण भी मिलने हॉस्पिटल गई थी और उनकी पत्नी चित्रा सिंह की इसी हादसे में जान चली जाती है। फिर जब मानवेंद्र सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिली उसके बाद जोधपुर स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे तब भी नीरजा चारण अपनी दोस्त करुणा अरोड़ा और मनोज कानूगो के साथ मिलने जाती रहती थी।
मानवेंद्र सिंह की भी कुछ तस्वीरें सोशळ मीडिया वायरल थीं, जिसमें वो नीरजा चारण के साथ आते-जाते दिखते हैं, और तो और एक तस्वीर तो ऐसी है, जिसमें बाकायदा केक काटा जा रहा है, और केक पर हैप्पी बर्थडे नीरजा लिखा हुआ है, इस पार्टी को नीरजा के साथियों ने जोधपुर के ही एक होटल में आयोजित किया था, जिसमें मानवेंद्र सिंह जसोल मुख्य अतिथि की भूमिका में थे। नीरजा और मानवेंद्र सिंह ने गले में फूलों की माला डाल रखी थी, ये तस्वीरें भी अब जमाने के सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब भी मानवेंद्र सिंह की ओर से ये नहीं बताया जा रहा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है। #manvendrasingh
#ManvendraSinghJasol
#NeerjaCharan
#JaswantSingh
#RajasthanPolitics
#JodhpurNews
#PoliticalLoveStory
#ViralStory
#RajasthanNews
#PaotaHouse
#HamirSingh
#SheetalKanwar
#PoliticalControversy
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: