Chomu Dispute: चौमूं में मस्जिद के बाहर पुलिस पर पत्थरबाजी, इसलिए हुआ बवाल?
Автор: TV9 Rajasthan
Загружено: 2025-12-26
Просмотров: 679
Описание:
Chomu Dispute: चौमूं में मस्जिद के बाहर पुलिस पर पत्थरबाजी, इसलिए हुआ बवाल?
जयपुर चौमूं बवाल, Chomu Jaipur violence, Rajasthan breaking news, Jaipur news today, Chomu mosque dispute, चौमूं मस्जिद विवाद, Jaipur police stone pelting, Rajasthan police news, Jaipur Chomu latest news, Rajasthan communal tension, चौमूं में पथराव, Jaipur internet shutdown, Rajasthan internet ban, Jaipur bus stand dispute, Chomu traffic issue, Jaipur stone pelting news, Rajasthan law and order, Jaipur tear gas news, Chomu violence today, Rajasthan viral news
राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमूं इलाके से मंगलवार को अचानक तनाव और बवाल की खबरें सामने आईं। मस्जिद के पास पड़े कुछ पत्थरों को हटाने की मामूली सी बात देखते-देखते बड़े विवाद में बदल गई। हालात ऐसे बिगड़े कि गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर ही पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
दरअसल, चौमूं के जिस इलाके में ये विवाद हुआ, वहां मस्जिद के पास ही बस स्टैंड है। सड़क किनारे लंबे समय से पत्थर पड़े हुए थे, जिनकी वजह से अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। स्थानीय लोगों और प्रशासन दोनों के लिए ये परेशानी का सबब था। इसी को देखते हुए प्रशासन ने पत्थर हटाने का फैसला किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्रवाई से पहले पुलिस ने विशेष समुदाय के प्रतिनिधियों से बातचीत भी की थी और आपसी सहमति के बाद ही पत्थर हटाने का काम शुरू किया गया। शुरुआत में सब कुछ शांतिपूर्ण रहा और पत्थर आसानी से हटा भी लिए गए।
लेकिन असली विवाद तब खड़ा हुआ जब खाली हुई जगह पर कुछ लोग रेलिंग लगाने लगे। इसी बात को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और बहस ने हिंसक रूप ले लिया। जब पुलिस ने लोगों को समझाने और स्थिति संभालने की कोशिश की, तो भीड़ ने पुलिस पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इस पथराव में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और अतिरिक्त बल बुलाकर इलाके में कड़ा पहरा लगा दिया। एहतियातन पूरे क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं, ताकि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने से रोका जा सके।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में लगातार गश्त की जा रही है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।
TV9 Rajasthan अब आपके WhatsApp पर.
https://whatsapp.com/channel/0029Va5o...
Rajasthan से जुड़ी हर खबर के लिए TV9 Rajasthan से जुड़िए.
Facebook: / tv9rajasthannews
Instagram: / tv9rajasthan
Twitter: / tv9rajasthan
लेटेस्ट अपडेट्स और ख़बरों के लिए TV9 की न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें: https://tv9news.app.link/J5HhK1uXRLb
@Associated Broadcasting Company Pvt Ltd
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: