India Bangladesh Relation: Tarique Rahman को PM Modi का न्योता क्या Sheikh Hasina सौंपी जाएंगी | NBT
Автор: Navbharat Times नवभारत टाइम्स
Загружено: 2026-02-20
Просмотров: 33114
Описание:
India Bangladesh Relation: बांग्लादेश में BNP की नई सरकार के गठन और तारिक रहमान (Tarique Rahman) के प्रधानमंत्री (Bangladesh PM) का पदभार संभालते ही मोहम्मद यूनुस की अंतरिक सरकार के शासन का अंत हो गया है। मोहम्मद यूनुस (Mohammed Yunus) का शासन था तो छोटा सा लेकिन इस अवधि में भारत और बांग्लादेश (India Bangladesh Relations) के रिश्ते सबसे बुरे दौर से गुजरे। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों में जितना ज्यादा बिगाड़ आया वैसा कभी नहीं हुआ था। अब बांग्लादेश में BNP की नई सरकार के गठन के साथ भारत और बांग्लादेश के संबंधों में एक नई ऊर्जा और एक नई गरमाहट आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे लेकर जितना उत्साहित भारत दिखाई दे रहा है, उतना ही उत्साह तारिक रहमान (Bangladesh PM Tarique Rahman) की नई सरकार में भी दिखाई दे रहा है। दोनों देश करीब आते और आपसी विवादों को सुलझाने लिए भी तत्पर दिख रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है, कि संबंधों में सुधार की दिशा में भारत और बांग्लादेश एक दूसरी की कुछ अपेक्षाएं भी पूरी कर सकते हैं। जो दोनों देशों की सुरक्षा, बॉर्डर सिक्योरिटी को पुख्ता करना, बांग्लादेश में हिंदू माइनॉरिटी की सुरक्षा और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करते हुए कुछ प्रतिबंधों को खत्म करना भी शामिल हो सकता है। इस उम्मीद से भारत और बांग्लादेश इस समय एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं। लेकिन बांग्लादेश की चाहतों में एक और बात शामिल हो सकती है, वो है वहां की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण, जो इस समय भारत में शरण लिए हुए हैं। सवाल है कि क्या भारत उन्हें बांग्लादेश की नई सरकार के हवाले कर सकता है। ये चर्चा तब उठ खड़ी हुई है, जब बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण दिया गया है।
India Bangladesh Relation: Tarique Rahman को PM Modi का न्योता क्या Sheikh Hasina सौंपी जाएंगी | NBT | Top News | Navbharat Times | Latest Updates | Explanations And Commentary | Ram Ki Report |
#BangladeshNewPm #TariqueRahman #TariqueRahmanStatement #TariqueRahmanOnHindu #IndiaBangladeshRelations #BangladeshPmTariqueRahman #KhalilurRahman #IndiaInvitedTariqueRahman #MohammedYunus #BNP #NBT #nbtnews #NavbharatTimes #Hindinews
-----------------------------------------------------------------------------
Click Here to Subscribe our YouTube Channel: / @navbharattimes
👉 Official NBT App: https://navbharattimes.sng.link/Ecnen...
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
About Navbharat Times Youtube Channel: नवभारत टाइम्स Newspaper Official Channel, which covers all Up-to-date Coverage on the Latest Top News Stories, Sports, Business, Entertainment, Politics and More.
Navbharat Times नवभारत टाइम्स भारत की सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज़, जहाँ आप देश-दुनिया, खेल, मनोरंजन और धर्म-संस्कृति से जुड़ीं हर खबरें सबसे पहले पाते हैं। इसके साथ ही सम-सामयिक मुद्दों लेखकों और हमारे पाठकों के बीच संवाद उनके विचार के रूप में सामने आते हैं।
👉 Navbharat Times Website : https://navbharattimes.indiatimes.com/
👉 Navbharat Times Facebook : / navbharattimes
👉 Navbharat Times Twitter: / navbharattimes
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: