सूबेदार मेजर राजेश कुमार की पार्थिव देह उनके गांव पहुंची
Автор: JAGO HIMACHAL TV
Загружено: 2025-08-24
Просмотров: 100
Описание:
नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भूंपल में उस समय माहौन गमगीन हो गया जब सूबेदार मेजर राजेश कुमार की पार्थिव देह उनके गांव पहुंची। रविवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को सेना की गाड़ी में उनके पैतृक गांव में लाया गया और पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 49 वर्ष वर्षीय सूबेदार मेजर राजेश कुमार आठ जैक राइफल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह मेरठ में 71 एनसीसी में तैनात थे।
गांव के साथ आस पास की पंचायतों से हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। दिवंगत सूबेदार मेजर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बीमारी के कारण उन्हें बीते सप्ताह उपचार के लिए सेना के अस्पताल दिल्ली में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान ही उनका देहांत हो गया। उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही उनके गांव और आस-पास के क्षेत्र में मातम छा गया। ग्राम पंचायत प्रधान हरीश कुमार ने सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तहसीलदार रोहित कंवर प्रशासन व सरकार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी। भूंपल पंचायत के प्रधान हरीश कुमार ने बताया राजेश कुछ समय पूर्व छुट्टी पर अपने घर आए थे। राजेश कुमार अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गए हैं।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: