बृहस्पति कुण्ड की सम्पूर्ण जानकारी, पन्ना, मoप्रo || BRAHASPATI KUND, PANNA,MP, FULL INFORMATION ||
Автор: TEACHING & TOURISM
Загружено: 2020-10-18
Просмотров: 84877
Описание:
बृहस्पति कुंड मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना जिले के पहाड़ी खेरा गांव में स्थित है। जो बागें नदी के पानी के झरनों एवं प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है। यहां पर पहुंचने के लिए चट्टानों का प्रयोग होता है। यहां पर कुंड की गहराई में जाने वाले रास्तों पर खड़ी चट्टानों पर कुछ पुराने शैल चित्र बने हुए हैं।
कुंड की ओर जाने वाले दुर्गम रास्ते की चट्टानों के बीच एक प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर में एक प्राचीन शिवलिंग है। यहां पर मंदिर में बैठकर जाना पड़ता है। मंदिर की ऊंचाई काफी कम है। मंदिर के द्वार पर नंदी गाय स्थित है। दीवारों पर मूर्तियां और शैल चित्र बने हुए हैं।
बृहस्पति कुंड के पास ही और नीचे गहराई में भारी चट्टानों के बीच कई कुंड स्थित हैं। यह सभी कुंड भी काफी गहरे हैं जैसे सूरज कुंड, शैलोदक कुंड, पतालिया कुंड, हत्यारा कुंड। बृहस्पति कुंड के ऊपरी स्थल पर बृहस्पति कुंड आश्रम है, जिसकी स्थापना देव गुरु बृहस्पति द्वारा की गई थी। देव गुरु बृहस्पति ने यहां पर अनेकों यज्ञ संपन्न किए थे। पन्ना से बृहस्पति कुंड कि दूरी 25 कि.मी है और कालिंजर से लगभग 33 किलोमीटर है।
,#brahaspatikund,#pannafall,#Kalinjarbundelkhand,
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: