दो पक्षों के मध्य हुए मामूली विवाद ने लिया संघर्ष का रूप, तीन घायल, फायरिंग की बात भी आ रही सामने
Автор: NewsamacharTV24
Загружено: 2025-11-18
Просмотров: 25
Описание:
दो पक्षों के मध्य हुए मामूली विवाद ने लिया संघर्ष का रूप, तीन घायल, फायरिंग की बात भी आ रही सामने
अरवल। मामूली विवाद ने कुछ ही देर में दो पक्षों के मध्य भीषण विवाद का रूप ले लिया, जिससे दोनों पक्षों के मध्य लाठी डंडे चलने एवं फायरिंग की बात भी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उषा देवी ग्राम उमरौली जैतपुर की प्रधान है। शाम लगभग 5:00 बजे प्रधान पति विष्णु नारायण पुत्र राजाराम को सूचना प्राप्त हुई कि मजरा करनपुर में कुछ लोगों द्वारा गौशाला पर विवाद किया जा रहा है, जिस पर प्रधान गांव के निवासी रमेश सिंह गांव के निवासी रमेश चंद्र तिवारी पुत्र सुभाष चंद्र तिवारी एवं अमन पुत्र गंगा प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि ग्राम लालपुर के लगभग 20-25 लोग गौशाला के अंदर खड़े हैं। प्रधान द्वारा पूछने पर दोनों पक्षों के मध्य गाली गलौज होने लगा। कुछ ही देर में लाठी डंडे चलने लगे और प्राप्त जानकारी के अनुसार पता लगा है कि दोनों पक्षों से फायरिंग भी हुई है। प्रधान पक्ष के तीन लोग एवं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के चोट लगने की सूचना प्राप्त हुई है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति पुलिस के नियंत्रण में थी और क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह के जल्द ही मौके पर पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: