दुर्गा दुर्गा वर दे हमको durga durga var de hamko lyrics
Автор: Mandakini Pahadi vlog
Загружено: 2022-11-23
Просмотров: 1525
Описание:
दुर्गा दुर्गा वर दे हमको दिन रात रटूं मन से तुमको
दिन रात रहूं नयनों में तेरे पद भक्ति रहे तब ध्यान मेरे।।
तब झांकी रहें मम् ध्यान रहे सिंहासन में भलि मूर्ति रहे।
हर वक्त घड़ी रहे ध्यान तेरा प्रति सांस करूं गुणगान तेरा।।
मन में न धरो अपराध मेरा दया मूर्ति माँ जग नाम तेरा।
तुमरे भरोसे पर जिंदगी है तुमरे चरणों पर वंदगी है।।
कुछ मंत्र नहीं कुछ तन्त्र नहीं कुछ पाठ नहीं कुछ जाप नहीं।
गिरिजा मन मंदिर में झलकों बिजुली सम मंदिर में हमको।।
इतना भरोसा बस है हमको कभी याद रहे हमरी तुमको।
कभी पूजन में नहीं प्रेम किया नहीं पाद सरोज में ध्यान दिया।।
नहीं मंत्र जपा नही पाठ किया माता तुमको नहीं पुष्प दिया।
माता तुम ही जग सायक हो जननी तुम ही मम पालक हो।।
बिन भक्ति दिया धन धाम सभी सम्मान दिया नृप साज सभी।
सकुटुम्ब रहुं चरणों में तेरे पद भक्ति रहे तव ध्यान मेरे।।
तन में मन में धन में तुम हो घर में बन में सब ही तुम हो।
जब नाम लिया तभी पार किया मन के दुःख को सब दूर किया
सब आयु गई किये पाप बहुत तुम देख रहीं छिप के करता रहूं।।
धन पुत्र सभी जग के ही भले नहीं आतम के कोई साथ चले।
जन्म मरण मेरे कोटी हुय परिवार घर जंग कोटी हुय।
भव के दुःख से तन सूख गया रख पाद सरोज में कीन्ही दया ।।
त्रय लोचन से त्रय लोग हुए विष्णु सभी अजदेव भये ।
शिव की प्रिय हो रमा हो हरी की तुम रोशनी माँ भव में रवि की।।
सब जीवन की तुम जीवन माँ जड़ चेतन की तुम आतम माँ।
सब के घर में तुम मोहिनी हो सब कर्मन की तुम लेखनी हो।।
जटा में शिव की तुम जान्हवी हो जननी हरी की तुम देवकी हो
सब देवत जी लिए शरण तेरी चरणों में अब लाज मेरी ।।
शिव ब्रह्मा हरी रहे ध्यान तेरे तीनों लोक बसे नयनों में तेरे।
भव सागर से कर पार शिवा रविदनत्त जपे नाम शिवा ।।
दुर्गा स्तुति जो पढ़ें नर पावे धन धाम।
मन चाहे फल पायके सिद्ध होय सब काम।।
जय माता दुर्गा 🙏🙏🙏🙏🙏
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: