INTERNATIONAL TRANSLATION DAY -30th SEPTEMBER अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस
Автор: BHAVANAPURECHA
Загружено: 2025-09-30
Просмотров: 11
Описание:
आज हम जिस तरह दुनिया को देखते हैं, उसमें अनुवाद की अहम भूमिका है। चाहे वो कोई किताब हो, फिल्म हो या फिर कोई विदेशी भाषा में लिखा लेख, अनुवाद की वजह से आज हमारी पहुंच काफी व्यापक हो चुकी है। जरा सोचिए, अगर अनुवाद नहीं होता, तो हम कैसे अलग-अलग देशों के लोगों के विचारों और संस्कृतियों को समझ पाते? आज हम Google Translate जैसे टूल की मदद से किसी भी भाषा में लिखे शब्दों का मतलब आसानी से जान सकते हैं।
आप सोच रहे होंगे कि हम आपको अनुवाद के बारे में इतना क्यों बता रहे हैं? दरअसल, हर साल 30 सितंबर को पूरी दुनिया में 'अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद अनुवाद के महत्व को समझाना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अनुवाद कैसे हमारी दुनिया को जोड़ता है और अलग-अलग संस्कृतियों के बीच एक पुल का काम करता है।
कब हुई अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाने की शुरुआत?
इस दिन को मनाने का विचार सबसे पहले इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ ट्रांसलेटर्स (एफआईटी) ने दिया था। एफआईटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसका गठन साल 1953 में हुआ था। इसका उद्देश्य दुनिया भर के अनुवादकों को एक साथ लाना और अनुवाद पेशे को बढ़ावा देना है। साल 1991 में, एफआईटी ने 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस अनुवादकों के लिए एक गौरव का दिन है। यह दिन हमें अनुवाद के महत्व को समझने और अनुवादकों के योगदान को मान्यता देने का मौका देता है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: