Marriages in false Arya Samaj Mandir in Delhi, official views by Delhi Arya Pratinidhi Sabha
Автор: Arya Samaj आर्य समाज
Загружено: 2013-08-17
Просмотров: 13844
Описание:
दिल्ली की तीन आर्य समाजों का एक प्रसंग अभी जी न्यूज़ (Zee News) के क्राइम फाइल्स (Crime Files) नामक कार्यक्रम ने सारी जनता के सामने प्रस्तुत किया है (दिनांक १७ अगस्त २०१३, समय रात्रि १०:४७ बजे)। दिल्ली प्रदेश में स्थापित सभी आर्य समाज और आर्य संस्थाओ की प्रशासनिक इकाई "दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा" ने भी इस मामले में दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, दिल्ली उच्च न्याययालय और शादी की रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई हुई है।
इस मामले से सम्बंधित, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा ने दिल्ली उच्च न्याययालय में चल रहे एक बड़े मामले में अपना पक्ष पहले से ही रखा हुआ है जिसमे सभा ने निवेदन किया है की कुछ लोग आर्य समाज के नाम का गलत तरह से प्रयोग कर के अवैध रूप से शादी करवाने का कारोबार कर रहे है और आर्य समाज का नाम भी ख़राब कर रहे है। ये प्रकरण उच्च न्याययालय में विचाराधीन है और जल्द ही इसमें उच्च न्याययालय से कुछ निर्णय आने की आशा है। सभा भी अपनी तरफ से पुरजोर प्रयास कर रही है की इस तरह की अन्य नकली संस्थाओ पर भी अंकुश लगे और आर्य समाज के नाम का अवैध प्रयोग करने वाले ऐसे गोरख धंधे बंद हो।
हम जी न्यूज़ के क्राइम फाइल्स को धन्यवाद देते है, उन्होंने इन नकली आर्य समाजो का या यों कहिये की आर्य समाज के नाम का अवैध रूप से प्रयोग कर दुकान चला रहे कुछ लोगो का पर्दाफार्ष करने का जो कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है। इससे आम जनता की आखें खुलेंगी और वे सत्य-असत्य का निर्णय कर सकेंगे।
अधिकृत आर्य समाज मंदिर के बारे में अथवा इस मामले से सम्बंधित और जानकारी लेने के लिए आप हमारे कार्यालय में संपर्क कर सकते है और हमें ईमेल भी कर सकते है।
दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा,
१५ हनुमान रोड,
नई दिल्ली, १००००१
011- 2336 0150, 2336 5959
9717174441 (श्री अशोक आर्य)
[email protected]
facebook.com/aryasamaj
#ZeeNews #AryaSamaj #MarriagesinAryaSamaj
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: