ट्रंप की 'कोचिंग क्लास' में भारतीय CEOs | Trump | Indian CEO | Decode With Sudhir Chuadhary
Автор: DD News
Загружено: 2025-09-05
Просмотров: 394677
Описание:
आज आपको लेकर चलेंगे Trump के School Of Technology में, जिसके प्रिंसिपल खुद Donald Trump हैं।
आप तस्वीरों में देखिए, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दुनिया की बड़ी Technology कंपनियों के CEOs के लिए White House में एक Dinner का आयोजन किया। जिसमें 24 से ज्यादा CEOs और Tech दिग्गज शामिल हुए। Trump बार-बार इन CEOs से यही पूछते रहे कि वो कितनी School Fees देने के लिए तैयार हैं, यानी वो अमेरिका में कितना निवेश करेंगे। ये सभी लोग Trump के सामने किसी क्लासरूम में बैठे छात्रों जैसे दिख रहे हैं। इन्होंने पूरी गंभीरता से Trump की बातें सुनी, उनकी हां में हां मिलाया और कुछ बोलने का मौका मिलते ही सबसे पहले Trump की तारीफ की। ये Dinner से ज्यादा किसी स्कूल की क्लास जैसी लग रही थी। और इसे आप Trump.. School Of Technology कह सकते हैं। कुछ दिन पहले ही हमने आपको बताया था कि White House कैसे Trump School of Diplomacy बन गया था। जहां HeadMaster Donald Trump यूरोपीय नेताओं को Diplomacy का पाठ पढ़ा रहे थे। और 4 सितंबर को White House में Trump.. School Of Technology की क्लास शुरु हो गई। जिसमें बैठे 24 लोगों में से 5 भारतीय मूल के CEOs, Chief Technology Officer और चेयरमैन भी शामिल हुए। Google के CEO सुंदर पिचाई, Microsoft के CEO सत्या नडेला, Micron के CEO संजय मेहरोत्रा, TIBCO Software के चेयरमैन विवेक रानाडिवे और Palantir Technologies के Chief Technology Officer श्याम शंकर आए। ज्यादातर CEOs जिन कंपनियों का नेतृत्व करते हैं, उनके हित भारत से जुड़े हुए हैं।
जहां से इनकी कंपनियों को हजारों करोड़ रुपए की आय होती हैं। भारत में Microsoft की आमदनी 22 हजार 800 करोड़ रुपए से ज्यादा रही और GOOGLE को लगभग 6 हज़ार करोड़ रुपए की आय हुई। इसके बावजूद भारतीय मूल के किसी Tech दिग्गज ने भारत पर अमेरिका के 50 पर्सेंट टैरिफ पर एक शब्द नहीं कहा। सोचिए भारत इस टैरिफ के खिलाफ अपनी रीढ़ की हड्डी में Titanium जैसी मजबूती दिखाता है। लेकिन भारत के बेटे अपनी जन्मभूमि के लिए खड़े नहीं हो पाते। जबकि भारत में ही पढ़-लिखकर ये लोग इन बड़ी कंपनियों में ऊंचे-ऊंचे पदों पर पहुंचे हैं। अमेरिका में भारत के साथ अन्याय करने की कोशिश हो रही है, पर वहां बैठे भारतीय खामोश रहे। इन्होंने बस Trump की हां में हां मिलाया। Trump के बयानों पर ताली बजाई और फिर अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश करने का वादा भी किया। अमेरिका में जो आम भारतीय नौकरी कर रहे हैं उनकी बात छोड़ दीजिए, पर जो लोग वहां बड़े पदों पर हैं, उनकी बातें अमेरिका की सरकार और वहां का समाज ध्यान से सुनता है। भारत में हम और आप इस बात पर गर्व करते हैं कि भारतीय मूल का कोई शख्स दुनिया की बड़ी Technology कंपनी का CEO बन गया है। पर ऐसे भारतीय अपनी जन्मभूमि के लिए स्टैंड नहीं ले रहे हैं।
#decodewithsudhirchaudhary #ddnews #TrumpSchoolOfTechnology #DonaldTrump #IndianCEOs #TechGiants #WhiteHouseMeeting #SundarPichai #SatyaNadella #Micron #Palantir #Tibco #USIndiaRelations #TrumpDinner #IndianOriginCEOs #GlobalTech #TrumpDiplomacy #TrumpIndiaPolicy #TrumpTariff #IndiaUSPolitics
DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news go to: / ddnews
Follow DD News on social media:
►Facebook: / ddnews
►English Twitter: / ddnewslive
►Hindi Twitter: / ddnewshindi
►Instagram: / ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: