Blackmail करके जुनियर वकील का बलात्कार? Jully के पास BJP की 'Udaipur Files' बड़ा धमाका! भूचाल आएगा?
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 2393
Описание:
Blackmail करके जुनियर वकील का बलात्कार? Jully के पास BJP की 'Udaipur Files' बड़ा धमाका! भूचाल आएगा?
क्या किसी ने उदयपुर फाइल्स देखी है? अगर किसी ने देखी हो तो बताना.. और नहीं देखी तो जल्द एक उदयपुर फाइल्स मेरे पास आने वाली है.. और ये उदयपुर फाइल्स होगी भारतीय जनता पार्टी की.. इस बयान के साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने न सिर्फ राजस्थान की राजनीति में भूचाल लाया है बल्कि बता दिया है कि इनके पास भी एक उदयपुर फाइल्स है और ये जवाब होगा भाजपा के उदयपुर फाइल्स का जिसने 2023 में अशोक गहलोत की सरकार गिराने में योगदान दिया था..
बहुत जल्दी बीजेपी की उदयपुर फाइल्स आने वाली है.. टीकाराम जूली ने जिस अंदाज़ में ये बात कही है ये तो तय है उनके पास कुछ न कुछ तो ज़रूर है.. जो फिलहाल शायद हमारे पास भी नहीं.. लेकिन आप जानेंगे जरूर कि आखिर जूली के पास है क्या.. और जब नेता प्रतिपक्ष ये बात और कहीं नहीं विधानसभा में कह रहे थे तो ये मामला अपने आप में संगीन हो जाता है..
इतना कि आरोप ब्लैकमेलिंग से लेकर बलात्कार तक के हैं.. उदयपुर में एक महिला या कहें कि लड़की ने एक वकील के ऊपर ब्लैकमेल करके रेप करने का आरोप लगाया है.. ये वकील भी और कोई नहीं बल्कि वो लड़की जिसके अंडर में रहकर वकालत कर रही है वही सीनियर वकील हैं.. 11 फरवरी को उदयपुर में एक महिला एफआईआर कराती है.. रिपोर्ट के मुताबिक, वो पिछले एक साल से आरोपी एडवोकेट के ऑफिस में जूनियर के तौर पर काम कर रही थी.. यहीं आरोप है कि क्लाइंट मीटिंग के बहाने सीनियर वकील उसे साथ ले जाते थे.. और इसी दौरान कथित रूप से ब्लैकमेल और दुष्कर्म की घटनाएं हुईं.. महिला ने दावा किया कि एआई से उसका आपत्तिजनक वीडियो भी तैयार किया गया है.. और इसके जरिए उसे आगे भी ब्लैकमेल किया गया.. आरोप हैं कि मीटिंग और काम के दौरान वकील साहब अपनी असिस्टेंट को ब्लैकमेल करके रेप करते रहे..
शायद यही है नेता प्रतिपक्ष की बीजेपी वाली उदयपुर फाइल्स.. लेकिन यहां सवाल है कि इसमें बीजेपी का क्या कनेक्शन है.. क्या आरोपी वकील के भाजपा से कोई संबंध है.. या फिर कहानी और गहरी है.. इन सवालों के जवाब तो तभी मिलेंगे जब टीकाराम जूली अपनी उदयपुर फाइल्स रिलीज़ करेंगे..
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: