Delhi Water Crisis: गर्मी में नलों से गायब पानी, टैंकरों पर निर्भर होती राजधानी
Автор: Newslaundry Hindi
Загружено: 2025-06-19
Просмотров: 2833
Описание:
#delhiwatercrisis #watercrisisindelhi #watertanker
गर्मियों की तपती धूप के साथ दिल्ली एक बार फिर गंभीर जल संकट का सामना कर रही है. राजधानी के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ गई है. लोग सुबह से टैंकर का इंतजार करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कई बार घंटों इंतजार के बाद भी पानी नहीं मिल पाता.
तापमान लगातार 45 डिग्री के पार जा रहा है और ऐसे में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है. रोजमर्रा के कामों के लिए पीने का पानी जुटाना चुनौती बन गया है.
इस संकट से प्रभावित वो इलाके हैं जो पहले से ही हाशिए पर हैं जैसे झुग्गी झोपड़ियां और अनाधिकृत कालोनियां. इस संकट का आम लोगों के दैनिक जीवन पर क्या असर पड़ रहा है, यही समझने के लिए हमने चाणक्यपुरी और संगम विहार इलाकों के लोगों से बात की.
जहां एक तरफ चाणक्यपुरी में लोगों को घंटों टैंकर का इंतजार करना पड़ता है तो वहीं संगम विहार में लोग प्राइवेट टैंकर से पानी लेने को मजबूर हैं. वहीं, हमने इस बारे में दिल्ली जल बोर्ड से भी जानकारी लेने की कोशिश कि हालांकि, वीडियो प्रकाशित होने तक हमें कोई जवाब नहीं मिला.
इस संकट को विस्तार से समझने के लिए देखिए हमारी यह वीडियो रिपोर्ट.
हमारे नए एनएल सेना प्रोजेक्ट 'ई-वेस्ट का अंडरवर्ल्ड' में सहयोग दें : https://t.co/1Pt5Bbr8xb
न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://hindi.newslaundry.com/subscri...
अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें :
https://whatsapp.com/channel/0029Va5n...
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V...
फेसबुक: / newslaundryhindi
ट्विटर: / nlhindi
इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: