Desh Deshantar : G7: संकट और भविष्य | G7 Crisis and Future
Автор: Sansad TV
Загружено: 2018-06-11
Просмотров: 29447
Описание:
विश्व के ताकतवर देशों के समूह जी-7 का सम्मेलन 8-9 जून को कनाडा के क्यूबेक शहर में हुआ। लेकिन इस बार जी-7 सम्मेलन सदस्य देशों के बीच विवाद और बिखराव के चलते सुर्खियों में आ गया..व्यापार नियमों, पर्यावरण, ईरान और रूस के जी-7 में पुन: प्रवेश के मुद्दों पर शुरुआती बैठक में ही अमेरिका और जी-7 के बाकी देशों के बीच गंभीर मतभेद पैदा हो गए। जी-7 बैठक में सदस्या देशों की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर उंगलियां उठाई गईं और कहा गया कि वे एकतरफा कार्रवाई कर व्यापार प्रणाली को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में बैठक पूरी होने से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जी-7 समिट छोड़ कर चले गए.. इतना ही नही ट्रंप ने अमेरिकी अधिकारियों को आदेश दिया कि वो G7 के साझा बयान पर दस्तखत न करें और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर समिट के दौरान झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। असल में जी-7 में अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, इटली और जापान हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक व्यापार नियमों से छेड़छाड़ करने से अमेरिका और पश्चिमी देशों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात तथा एल्युमिनियम के आयात पर शुल्क लगाकर अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों कनाडा, यूरोपीय यूनियन तथा मैक्सिको को पहले ही नाराज़ कर दिया है। इसके अलावा अमेरिका ने जी-7 समिट में एक बार फिर रूस को शामिल करने के लिए भी कहा, जिस पर बाकी सदस्य देशों ने उनसे असहमति जताई।
Guest : Shiv Shankar Mukherjee, Former, Ambassador,
Smita Sharma, Deputy Editor, The Tribune,
Commodore (Retd) C Uday Bhaskar, Director, Society For Policy Studies
Anchor : Kavindra Sachan
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: