भारत की 7 सबसे बड़ी चमत्कारिक घटनाएं
Автор: Desi Snapchat
Загружено: 2017-08-17
Просмотров: 119
Описание:
पिछले कुछ वर्षों में हमारे देश में कई रहस्यमय घटनाएं सामने आयी. इन घटनाओं पर विवादित बाते भी कही गयी. ये बातें भले ही सच ना हों, लेकिन कुछ समय के लिए इसने लोगों को जरुर चौंका दिया.
चलिये आपको भारत की कुछ ऐसी रहस्यमयी और चमत्कारिक घटनाओं के बारे में बताते है। जिनकी सोशल मीडिया के साथ साथ वर्ल्ड मीडिया में भी काफी चर्चा की गई।
1. सम्राट अशोक ने बनाई थी 9 लोगों की रहस्यमय सोसाइटी ?
इतिहास की रहस्यमय चीजों में सम्राट अशोक की 9 लोगों की एक सोसाइटी का जिक्र सामने आता है। इसे The nine unknown के नाम से भी जाना जाता है। सम्राट अशोक ने 273 ई.पू. में इस कथित शक्तिशाली लोगों की सोसाइटी की नींव रखी थी। इस सोसाइटी का निर्माण कलिंग के युद्ध में 1 लाख से अधिक लोगों की मौत के बाद हुआ था।
कहा जाता है कि इन 9 लोगों के पास ऐसी सूचनाएं थीं, जो गलत हाथों में जाने पर खतरनाक साबित हो सकती थीं। इनमें प्रोपेगैंडा सहित माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित किताबें थी।
कुछ किताबों के बारे में कहा जाता है कि इनमें एंटी ग्रेविटी और टाइम ट्रैवल के गुप्त सिद्धांत दर्ज थे। ये 9 लोग विश्व के कई स्थानों में फैले थे। सबसे आश्चर्य की बात है कि इनमें से कई विदेशी भी थे।
2. क्या ताज महल का है दूसरा सच ?
ताज महल प्यार के प्रतीक के रुप में जाना जाता है। 17वीं सदी में शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में इसे बनवाया था। लेकिन साल 2007 में भारतीय लेखक और प्रोफेसर पुरुषोत्तम ओक ने दावा किया था कि ताज महल भगवान शिव का मंदिर हुआ करता था। उन्होंने अपने पक्ष में कई तथ्य भी रखे, लेकिन भारत सरकार ने उनके तथ्यों को खारिज कर दिया। हालांकि, कई लोगों ने उनके दावे को खतरनाक मानते हुए खारिज कर दिया ।
3. मौत के बाद भी सैनिक कर रहा है देश की रक्षा ?
हिमालय क्षेत्र में भारत-चीन सीमा के पास 'नाथुला पास' है। यहां 4 अक्टूबर 1968 को बाबा हरभजन सिंह नाम के सैनिक की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद वे साथी सैनिकों के सपनों में आए और सैनिकों से उस जगह पर पवित्र स्थल बनाने को कहा। सैनिकों ने सपने को सीरियसली लिया और वहां मेमोरियल का निर्माण कर दिया। इतना ही नहीं, मौत के बाद भी भारतीय सेना में वे अपने पद पर बने रहे और उनका प्रमोशन भी होता रहा। भारतीय सैनिक ऐसा मानते रहे कि बाबा हरभजन उनकी रक्षा करते हैं। सैनिकों के मुताबिक, किसी भी अटैक से तीन दिन पहले बाबा उन्हें जानकारी दे देते हैं।
4. प्रहलाद भाई मगन लाल जानी- एक स्वस्थ साधू जो कुछ खाता नहीं है
गुजरात में रहने वाले प्रह्लाद माताजी नाम के साधु दावा करते हैं कि उन्होंने 1940 से न कुछ खाया है और न पिया है। 2010 में उनके ऊपर 3 कैमरे लगाए गए और 24 घंटे निगरानी रखी गई। लेकिन इसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया। इससे कई लोग ये मानने लगे कि वे सिर्फ ऑक्सीजन और रोशनी से जिंदा हैं। हालांकि, उनके दावे को साइंटिफिक तौर पर अभी तक मान्यता नहीं मिली है।
5. जोधपुर के आकाश में हुआ तेज धमाका ?
18 दिसंबर, 2012 को जोधपुर के आकाश में एक अनोखी घटना घटी। जोधपुर के आकाश में एयरप्लेन क्रैश करने जैसी आवाज सुनाई दी। ऐसे लग रहा था जैसे कि कोई भयानक विस्फोट हुआ हो। लोग इस तेज आवाज से काफी परेशान हो गए थे। बाद में यह साफ हो गया कि जोधपुर के आकाश में कोई प्लेन उड़ नहीं रहा था और न ही कोई विस्फोट हुआ था। जोधपुर में हुई घटना की चर्चा दुनिया के कई देशों में हुई थी।
6. मुह्नोच्वा- उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्ष 2002 में एक बड़ी प्रकाश उत्सर्जक वस्तु ने सैकड़ों लोगों के चहरे और शरीर को नुकसान पहुंचाया था. इस घटना में 7 लोगों की मौत भी हुई थी. हवा में उड़ने वाली इस विचित्र वस्तु के बारे में आजतक जानकारी नही मिल पायी है . एक पुलिस अधिकारी का कहना था कि यह दुश्मन देश से आया विमान था. कुछ लोग इसे Aliens का UFO मानते थे. IIT-Kanpur के शोधकर्ताओं ने उन ग्रीन और ब्लू हानिकारक लाइट्स को वातावरण के अनियमित होने से निकली ऊर्जा बताया था. लेकिन अगर ऐसा था तो ऐसी घटना फिर कभी क्यों नहीं हुई?
7. महिला का हुआ पुर्नजन्म ?
शांति देवी का जन्म 1930 में दिल्ली में हुआ था। चार साल की उम्र से वे जिद्द करने लगी कि उसके माता-पिता कोई और हैं। शांति देवी ने दावा किया कि एक बच्चे को जन्म देते समय उसकी मौत हो गई थी और अपने पति तथा परिवारजनों के बारे में काफी जानकारियां दी थी। शांति देवी के पिता ने उसके दावों के बारे में जब पता किया तो वे सारे सच निकले। एक महिला का नाम लुडगी देवी था और बच्चे को जन्म देते समय उसकी मौत हो गई थी। परिवार के लोगों को सबसे अधिक आश्चर्य तब हुआ जब शांति देवी ने समय और शहर का नाम एकदम सटीक बताया। जब वह अपने पूर्वजन्म के पति से मिली तो उसने उसे पहचान लिया और अपने बच्चे को मां की तरह प्यार करने लगी।
भारत अपने आप में इतिहास, भूगोल, विज्ञान और इंसान के अस्तित्व को समझने के लिए एक ग्रन्थ है. यहां और भी ना जाने कितने रहस्य और घटनाएं छुपी होंगी
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: