एमएसपी से नीचे क्यों आए सोयाबीन के भाव | Why did soybean prices fall below MSP
Автор: Lenden News
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 2295
Описание:
आप भी यही सोच रहे होंगे न एकदम से सोयाबीन के भाव रिवर्स क्यों होने लगे। एमएसपी से नीचे क्यों आ गए। इस वीडियो में आपको यही बताने जा रहे हैं। इसके पीछे सारा खेल अमेरिका का है।
पिछले एक सप्ताह में सोयाबीन के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे आ गए हैं । इससे किसानों को चिंता होने लगी है। तो दोस्तों जानते है, आखिर क्या वजह है भाव गिरने की।
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के कारण भारत में सोयाबीन और इसके तेल के दाम गिरने लगे हैं। लंबे समय बाद पिछले महीने सोयाबीन के दाम बढ़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर चले गए थे। अब ये गिरकर MSP के बेहद करीब आ गए हैं। कुछ मंडियों में तो भाव MSP से नीचे भी चले गए हैं।
सोयाबीन और इसके तेल के दाम घटने की वजह भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते है। इस समझौते के संदर्भ में अमेरिकी व्हाइट हाउस द्वारा जारी फैक्टशीट के मुताबिक भारत अमेरिका से आयात होने वाले सोयाबीन तेल पर टैरिफ खत्म कर देगा या कम कर देगा।
अगर अमेरिका से आयातित सोया तेल पर टैरिफ (अभी आयात शुल्क 16.5 फीसदी है) खत्म हुआ या कम हुआ तो अमेरिकी सस्ते सोया तेल की आपूर्ति घरेलू बाजार में बढ़ने की आशंका है। इसी कारण इस समझौते की खबर के बाद भारत में सोया तेल के थोक भाव 5 फीसदी टूटकर 1,410-1,420 रुपये प्रति 10 किलो पर आ गए हैं।
भारत में अमेरिकी सोया तेल की आपूर्ति बढ़ने की अफवाह से सोयाबीन की कीमत 400 रुपये तक गिरकर 5,400 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गई हैं।
भारत-अमेरिकी अंतरिम समझौते के तहत सोयाबीन तेल और डीडीजीएस पर आयात शुल्क में कमी या छूट की सहमति के बाद घरेलू मंडियों में सोयाबीन के दाम लगातार दबाव में है।
#soybean #soybean_seeds #soybean_price #India_us_trade_deal
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: