बिहार में शिक्षकों पर चला के के पाठक का डंडा, 64 कॉलेजों के 754 टीचर्स की सैलरी कटी
Автор: Akhand Bharat
Загружено: 2023-07-30
Просмотров: 41
Описание:
बिहार में शिक्षकों पर चला के के पाठक का डंडा, 64 कॉलेजों के 754 टीचर्स की सैलरी कटी
रिपोर्ट:-परमा नन्द पांडेय
सीवान
बिहार प्रदेश के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद से के के पाठक एक्शन में हैं। बिहार के सभी स्कूल और कॉलेजों से बिना छुट्टी के गायब रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। के के पाठक के एक्शन में आने के बाद से ऐसे शिक्षक खौफ में जी रहे हैं। बिहार की जनता और छात्र के के पाठक से बहुत खुश है l
बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से सभी अंगीभूत और डिग्री कॉलेजों में निरीक्षण व्यवस्था को नियमित करने का आदेश दिया गया है। यूनिवर्सिटी से मिली निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बिना छुट्टी के गायब लोगो पर शिक्षा विभाग ने 64 अंगीभूत और डिग्री कॉलेजों के 731 शिक्षकों समेत 23 कर्मचारियो का वेतन काटने का आदेश दिया है। ये वे शिक्षक और कर्मी हैं जो बिना छुट्टी के अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं।
इसके साथ ही साथ शिक्षा विभाग ने बिना सूचना ड्यूटी से गायब पाए गए 251 शिक्षकों के वेतन काटने का भी आदेश जारी किया है। ये सभी 251 शिक्षक 26 जुलाई 23 को बिना जानकरी दिए स्कूलों से गायब थे। बिहार शिक्षा विभाग के द्वारा 1 अगस्त 23 से सभी स्कूलों में निरीक्षण अभियान को तेज करने का निर्देश बिहार के सभी जिलों के सभी DEO को दिया गया है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: