ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चित्तौड़गढ़ पहुंचे, अनगढ़ बावजी में संतों का आशीर्वाद लिया

Автор: prataha news

Загружено: 2023-09-07

Просмотров: 3489

Описание: मुख्यमंत्री का चित्तौड़गढ़ दौरा

हमारे संतों ने विश्व को दिया शांति, सद्भाव और एकता का संदेश: मुख्यमंत्री
विभिन्न जिलों में 108 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में 35 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
चित्तौड़गढ़ के सावा को उपतहसील बनाने की घोषणा
नरबदिया के अनगढ़ बावजी मंदिर परिसर में 25000 वर्ग फीट का डोम बनाने की घोषणा

चित्तौड़गढ़/जयपुर, 7 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे संत समाज ने सदियों से विश्व को शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी इन्ही आदर्शांे पर चलते हुए अहिंसा का मार्ग अपनाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी इसी भाव के साथ कार्य कर रही है। अनगढ़ धाम पर बन रहे श्री अमरा भगत जी के पैनोरमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को भी हमारे संतों के उच्च सिद्धांतों और अहिंसा के मौलिक धर्म की सीख मिलेगी।
श्री गहलोत गुरूवार को चित्तौड़गढ के नरबदिया में सर्व समाज सनातन चातुर्मास विकास समिति और अमरा भगत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्री अमरा भगतजी के 181वें जन्मोत्सव तथा चातुर्मास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 143 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया।

गौवंश को संरक्षण दे रही राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं को 3 हजार करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है जबकि पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा सिर्फ 500 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया था। उन्होंने कहा कि नंदीशालाओं को 12 महीने का अनुदान भी हमारी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। लंपी रोग के कारण मृत गायों के लिए पशुपालकों को प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। अब मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का निःशुल्क बीमा भी राज्य सरकार द्वारा करवाया जा रहा है। पशुपालकों को दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है। ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं के परिणामस्वरूप पशुपालकों को प्रोत्साहन मिला है और इसी के चलते राजस्थान दुग्ध उत्पादन में पूरे देश में प्रथम स्थान पर आ गया है।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य में राजस्थान अग्रणी
श्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान शिक्षा एवं स्वास्थ्य में अग्रणी बनकर उभरा है। राज्य में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 130 कन्या महाविद्यालय हैं। 500 से अधिक बालिकाओं की संख्या होने पर विद्यालय को महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने का प्रावधान भी राज्य सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि आरटीएच के माध्यम से प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया गया है। 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार तथा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। आज प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसे महंगे उपचार भी चिरंजीवी योजना के माध्यम से निःशुल्क हो रहे हैं। इससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।

जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित
श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क 100 यूनिट तथा कृषि उपभोक्ताओं को निःशुल्क 2000 यूनिट, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 125 दिवस तथा महात्मा गांधी नरेगा में 25 अतिरिक्त दिवस का रोजगार, लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1 हजार रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश करने वाला राजस्थान अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार मिशन मोड पर कार्य कर प्रत्येक प्रदेशवासी को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान मिशन-2030 के तहत प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पटवार मंडल सावा को उप तहसील बनाने, अनगढ़ बावजी मंदिर क्षेत्र परिसर में 25000 वर्ग फीट का डोम बनाने तथा मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क का चौड़ाईकरण और लाइटिंग के कार्य सांवलिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से कराए जाने की घोषणा की। साथ ही, अन्य मांगों पर जिला प्रशासन को परीक्षण करवाने के निर्देश दिए।
इससे पहले श्री गहलोत ने श्रीअमरा भगत की धूणी, अनगढ़ बावजी मन्दिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्वामी अवधेश चैतन्य ब्रह्चारी जी महाराज (सूरजकुंड) के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्री गहलोत ने आश्रम में संतों से भी मुलाकात की।

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही राज्य सरकार
शिक्षा मंत्री श्री बीडी कल्ला ने कहा की राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आज प्रदेश के हर गरीब, किसान और मजदूर तक पहुंच रहा है

मुख्यमंत्री ने सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंडफिया में श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का श्री सांवलिया जी मंदिर मण्डल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयल एवं सदस्यगणों द्वारा भगवान सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर परसहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना, शिक्षा मंत्री श्री बी डी कल्ला, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, कपासन प्रधान भैरूलाल चौधरी, डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चित्तौड़गढ़ पहुंचे, अनगढ़ बावजी में संतों का आशीर्वाद लिया

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

DAY-6 श्री दिव्य वाणी जी सत्संग, रामधाम टांकला। संत श्री सुखदेव जी महाराज।

DAY-6 श्री दिव्य वाणी जी सत्संग, रामधाम टांकला। संत श्री सुखदेव जी महाराज।

Rajasthan vidhan Sabha: Govind singh dotasara का हंगामा, Jogaram Patel के साथ हो गया पंगा

Rajasthan vidhan Sabha: Govind singh dotasara का हंगामा, Jogaram Patel के साथ हो गया पंगा

LIVE : Shri Hanumant Katha By Bageshwar Dham Sarkar - 22 Feb.| Narela, Madhya Pradesh | Day 01

LIVE : Shri Hanumant Katha By Bageshwar Dham Sarkar - 22 Feb.| Narela, Madhya Pradesh | Day 01

Złoty Pociąg na 61km - POWAŻNA ANALIZA - Czy to możliwe?

Złoty Pociąg na 61km - POWAŻNA ANALIZA - Czy to możliwe?

चित्तौड़गढ़ किले में स्तिथ भगवान श्री कृष्ण जी की परम भक्त मीरा बाई का खूबसूरत मंदिर | 4K | दर्शन 🙏

चित्तौड़गढ़ किले में स्तिथ भगवान श्री कृष्ण जी की परम भक्त मीरा बाई का खूबसूरत मंदिर | 4K | दर्शन 🙏

बाण माता|| अन्नपूर्णा माता|| ban mata|| annapurna mata|| जहां आरती में हिलते हैं माँ के त्रिशूल

बाण माता|| अन्नपूर्णा माता|| ban mata|| annapurna mata|| जहां आरती में हिलते हैं माँ के त्रिशूल

Day-07 | श्री महाशिवरात्रि शिव महापुराण कथा | पूज्य पंडित प्रदीप जी मिश्रा | सीहोर, मध्य प्रदेश#live

Day-07 | श्री महाशिवरात्रि शिव महापुराण कथा | पूज्य पंडित प्रदीप जी मिश्रा | सीहोर, मध्य प्रदेश#live

Złomnik: Renault 4 to Renault wszech czasów

Złomnik: Renault 4 to Renault wszech czasów

कालवाड़ में धोखाधड़ी का बड़ा खेल…आम लोगों के विश्वास का किया गया सौदा

कालवाड़ में धोखाधड़ी का बड़ा खेल…आम लोगों के विश्वास का किया गया सौदा

Complete history of Amaraji Bhagat Angad Bavji History of Amara ji Bhagat!! Mewar TV

Complete history of Amaraji Bhagat Angad Bavji History of Amara ji Bhagat!! Mewar TV

चित्तौड़गढ़ कांग्रेस कमेटी के नए जिलाध्यक्ष प्रमोद  सिसोदिया का जगह  जगह हुआ स्वागत,अभिनंदन

चित्तौड़गढ़ कांग्रेस कमेटी के नए जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का जगह जगह हुआ स्वागत,अभिनंदन

Rajasthan Today News | राजस्थान आज के मुख्य समाचार | 22 फरवरी 2026 | Rajasthan Samachar

Rajasthan Today News | राजस्थान आज के मुख्य समाचार | 22 फरवरी 2026 | Rajasthan Samachar

विरोध करने वालो पर बरसे कुम्भलगढ़ विधायकबोले इतनी भीड़ वसुंधरा के स्वागत में लेकर आते || Kumbhalgarh |

विरोध करने वालो पर बरसे कुम्भलगढ़ विधायकबोले इतनी भीड़ वसुंधरा के स्वागत में लेकर आते || Kumbhalgarh |

KOBIETY Z LEPSZEJ KASTY! ZIEMKIEWICZ I ŚWIETLIK O ATAKU NA NAWROCKĄ

KOBIETY Z LEPSZEJ KASTY! ZIEMKIEWICZ I ŚWIETLIK O ATAKU NA NAWROCKĄ

कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड चितौड़गढ़ पहुंचे, कुलदेवी के दर्शन किए, नाथद्वारा से मिला टिकट

कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड चितौड़गढ़ पहुंचे, कुलदेवी के दर्शन किए, नाथद्वारा से मिला टिकट

Kontrola pieca - czy muszę wpuszczać strażników miejskich do domu?

Kontrola pieca - czy muszę wpuszczać strażników miejskich do domu?

Chittodgarh:मीरा बाई की ससुराल (चित्तौड़गढ़ किला) इसी जगह दिया गया मीरा को ज़हर braj darpan 2025

Chittodgarh:मीरा बाई की ससुराल (चित्तौड़गढ़ किला) इसी जगह दिया गया मीरा को ज़हर braj darpan 2025

सूरजकुंड । kumbhalgarh । महिमा । jungle सफारी । surajkund । vlog-2  Rajsamand।अवधेशानन्द जी महाराज ।

सूरजकुंड । kumbhalgarh । महिमा । jungle सफारी । surajkund । vlog-2 Rajsamand।अवधेशानन्द जी महाराज ।

चित्तौड़गढ़ मातृकुंडिया में जाट समाज द्वारा नवनिर्मित मंदिर महोत्सव में उपराष्ट्रपति आएंगे

चित्तौड़गढ़ मातृकुंडिया में जाट समाज द्वारा नवनिर्मित मंदिर महोत्सव में उपराष्ट्रपति आएंगे

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]