आजमगढ़ : बुढ़नपुर तहसील में 136 बोरी यूरिया जब्त होने पर किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Автор: Akhand bharat news
Загружено: 2026-02-27
Просмотров: 16
Описание:
#आजमगढ़ : बुढ़नपुर #तहसील के कुसुमहरा , खाता #रामपुर हुआ बिलारी #गांव के निवासियों ने खाद को तहसील प्राधिकारी द्वारा जब्त किए जाने किए जाने को लेकर शुक्रवार के दिन #जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से #ग्रामीणों ने अवगत कराया की हम सभी बड़े काश्तकार हैं #कृषि उत्पादन करके शासन को #विक्रय करते हैं। हम संयुक्त रूप से बी पैक्स पर मिश्रौली विक्रय केंद्र सजनी से एक साथ 24 फरवरी को 136 बोरी #यूरिया क्रय किए तथा घर पर खाद पहुंचाने के लिए राजीव जायसवाल से #ट्रैक्टर ट्राली किराए पर लिए । क्रय खाद ट्रैक्टर से घर जा रहा था ट्रैक्टर ट्राली रोक लिया गया तथा ट्रैक्टर चालक से रुपए की मांग की गई पैसा प्राप्त नहीं होने पर #वीडियो बनाकर #यूट्यूब पर अपलोड किया गया साथ ही नायब #तहसीलदार को बुलाकर #ट्रैक्टर ट्राली में खाद #थाना अहरौला में खड़ी कर दिया। थाना अहरौला में खाद आज भी खड़ी है। जिससे #खाद खराब हो रही है। खाद नहीं मिलने के कारण #गन्ना व गेहूं में खाद नहीं पड़ पा रही है #तहसील #अधिकारी के समक्ष शपथ पत्र दिया लेकिन खाद को आज तक वापस नहीं किया गया जिससे फसल खराब हो रही है। #जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर #किसानों ने मांग किया कि तत्काल खाद वापस कराई जाए जिससे हम उसका समय पर उपयोग कर सकें।
ज्ञापन देने वालों में बृजेश सिंह, त्रिलोकी सिंह, तेज बहादुर सिंह, राजेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, महेंद्र सिंह कुश सिंह, अंगद पांडे आदि शामिल रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: