कैसे पाएँ अच्छी/गहरी नींद ,अच्छी नींद लेने से तन में स्फूर्ति रहती हैं,दिमाग में शीतलता बनी रहती हैं
Автор: Smart Healthy Tips Official
Загружено: 2020-07-11
Просмотров: 331
Описание:
यह तो हम सब जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए रात को अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। लेकिन आज कल के समय में तनाव के कारण ज्यादातर लोग नींद से जुड़ी परेशानियों से जूझते रहे हैं। कुछ लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती तो कुछ लोग सोने के बाद रात में उठ जाते हैं और फिर जागते रहते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
नींद संबंधी परेशानी स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं, जिसके कारण थकावट और बैचेनी बनी रहती हैं।नींद एक आवश्यक चीज़ है,शरीर के लिए कम और ज्यादा नींद शरीर की क्रियाओं को असंतुलित करती हैं।
इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप नेचुरल तरीके से अच्छी और बेहतर नींद ले सकें तो इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है।बस आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर ऐसा आसानी से कर सकते हैं।
अच्छी नींद लेने से तन में स्फूर्ति रहती हैं और दिमाग में शीतलता बनी रहती हैं।नींद कम आने से शरीर में परेशानी होने लगती है जैसे कि :-
मन अशांत रहता है।
बात- बात पर गुस्सा आता है।
काम या पढ़ने में दिमाग नहीं लगता।
भूख कम लगती हैं जिससे कमज़ोरी आती है।
पाचन क्रिया सही नहीं रहती हैं।
सिर दर्द एवम शरीर दर्द।
नींद कम आने से वजन बढ़ने लगता हैं।
चेहरा मुरझाने लगता हैं।
इसलिए आप को कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है जिससे आप संतुलित नींद ले सकें |
कैसे पाएँ अच्छी और गहरी नींद / Tips for better and good sleep
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: