Delhi Metro Viral Video: फिर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो में शरारत का नया वीडियो, DMRC ने दी ये चेतावनी
Автор: ABP LIVE Delhi
Загружено: 2023-06-09
Просмотров: 7368
Описание:
#abplivedelhi #delhi #delhinews #delhinewslive #delhimetro #viralvideo #delhimetroviralvideo #dmrc #delhimetrorailcorporation #delhinews #abplivedelhi
दिल्ली मेट्रो में बीते कुछ दिनों से अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो सामने आ रहे हैं. हैरानी की बात तो यह है कि DMRC की अपील के बावजूद कुछ यात्रियों द्वारा मेट्रो नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है. इसी बीच दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा बंद होते मेट्रो के दरवाजे को जबरदस्ती अपने पांव से रोका जा रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि आसपास में मौजूद अन्य युवकों द्वारा उनको रोकने के बजाय इस पूरे मामले का वीडियो बनाया जाता है और इस गैर जिम्मेदाराना हरकत पर सभी हंसी ठिठोली करते हुए भी दिखाई दे रहें हैं. इस वीडियो के आधार पर बीते 8 जून को ट्विटर पर एक यूजर द्वारा दिल्ली मेट्रो से इसकी शिकायत की गई थी.. जिसके तुरंत बाद ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा शिकायतकर्ता से इसके विषय में अन्य संबंधित डिटेल मांगे गए और यूजर द्वारा भी इस वीडियो से जुड़े सोशल मीडिया के अन्य जानकारी को साझा किया गया.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: