अलीराजपुर का भगोरिया 2025 || Alirajpur Bhagoria 2025 || आदिवासी मेला
Автор: Bhiyaa Indori
Загружено: 2025-03-10
Просмотров: 2692
Описание:
#bhagoria_mela #alirajpur_bhagoria #bhagoriahaat
पश्चिमी निमाड़,झाबुआ और आलीराजपुर,बड्वानी में देश-विदेश में प्रसिद्ध लोक संस्कृति का पर्व भगोरिया बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। हाेली के 7 दिन पहले से मनाए जाने वाले इस पर्व में आदिवासी अंचल उत्सव की खुमारी में डूबा रहता है ।होली के पहले भगोरिया के सात दिन ग्रामीण खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं। देश के किसी भी कोने में ग्रामीण आदिवासी मजदूरी करने गया हो लेकिन भगोरिया के वक्त वह अपने घर लौट आता है। इस दौरान रोजाना लगने वाले मेलों में वह अपने परिवार के साथ सम्मिलित होता है। भगोरिया की तैयारियां आदिवासी महीनेभर पहले से ही शुरू कर देते हैं। दिवाली के समय तो शहरी लोग ही शगुन के बतौर सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान खरीदते हैं लेकिन भगोरिया के सात दिन ग्रामीण अपने मौज-शौक के लिए खरीदारी करते हैं। लिहाजा व्यापारियों को भगोरिया उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। ग्रामीण खरीदारी के दौरान मोलभाव नहीं करते, जिससे व्यापारियों को खासा मुनाफा होता है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: