सिंगर बादशाह के खिलाफ हरियाणा रोडवेज़ विभाग ने भी दर्ज करवाई FIR.. | Tateeree Song Controversy
Автор: Inkhabar Haryana
Загружено: 2026-03-07
Просмотров: 2051
Описание:
हरियाणवी गाना “टटीरी” के गायक बादशाह के खिलाफ जींद व नरवाना में मामला दर्ज
बगैर अनुमति शिक्षा विभाग व रोडवेज की संपति प्रयोग करने का आरोप
रोडवेज जीएम ने रैपर बादशाह के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
वीडियो में सच्चाखेड़ा पाठशाला की जगह बादशाला दिखाने पर शिक्षा विभाग ने भी दर्ज करवाई एफआइआर
टटीरी गाने में जिस बस के ऊपर छात्राएं नाच रही हैं, उस बस पर हरियाणा रोडवेज जींद लिखा हुआ है। रोडवेज जीएम राहुल जैन का कहना है कि गाने में उनकी बस प्रयोग नहीं की गई है। लेकिन बगैर अनुमति के रोडवेज की बस, नाम व चिह्न या पहचान बिना अनुमति किसी व्यवसायिक वीडियो या गीत में प्रयोग करना सही नहीं है। इस गाने में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जिसके कारण जींद डिपो व परिवहन विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसलिए रैपर बादशाह के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए सिविल लाइन थाना में शिकायत दी गई है। वहीं गाने के सीन में सच्चाखेड़ा पाठशाला को सच्चाखेड़ा बादशाला लिखा दिखाया गया है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गीत “टटीरी” को सख्त कार्रवाई की है। गीत में सरकारी विभागों की संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने तथा अभद्र शब्दों के प्रयोग से सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल होने के मामले में गायक बादशाह के विरुद्ध दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गीत “टटीरी” में सरकारी विभागों की संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने तथा अभद्र शब्दों के प्रयोग से सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल होने के मामले में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग जींद के महाप्रबंधक ने थाना सिविल लाईन जींद में शिकायत दी कि “टटीरी” गीत के वीडियो में हरियाणा राज्य परिवहन जींद की बस अथवा किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत चलने वाली लीज बस का प्रयोग किया गया है, जबकि इसके लिए विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई।
जिससे परिवहन विभाग की छवि को ठेस पहुंची है तथा सरकारी नाम, चिन्ह व पहचान का बिना अनुमति किसी व्यावसायिक वीडियो में उपयोग किया गया है।
इसी प्रकार शिक्षा विभाग की ओर से भी शिकायत मिली कि उक्त गीत के वीडियो में राजकीय प्राथमिक पाठशाला सच्चा खेड़ा, जींद के भवन का प्रयोग बिना अनुमति किया गया है। साथ ही वीडियो में प्रयुक्त अभद्र भाषा से बालिकाओं के सम्मान को ठेस पहुंचने की बात कही गई है।
इन्ही शिकायतों के आधार पर हरियाणवी गीत टटीरी के गायक आदित्य प्रतीक सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ़ थाना सिविल लाईन जींद में तथा थाना सदर नरवाना में अलग अलग मुकदमे दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति का बिना अनुमति व्यावसायिक उपयोग, अभद्र भाषा का प्रयोग तथा सरकारी विभागों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#haryanaroadways #haryana #badshah #haryanvisong #singer #inkhabarharyana
Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana !
All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour.
For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE )
Connect with us on Social platform
instagram.com/inkhabarharyana
Facebook.com/inkhabarharyana
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: