Interview | Rahul Gandhi | Manoj Mukund Naravane | China | Doklam | India | Modi | Book | Army
Автор: State Mirror Hindi
Загружено: 2026-02-05
Просмотров: 97
Описание:
देश दुनिया में कहीं भी किसी भी किताब के बाजार में आ जाने पर तो बवाल मचते-होते देखा सुना है. भारत मगर दुनिया का एक अदद ऐसा विकासशील और जुझारू देश है जहां किसी किताब के प्रकाशित हुए बिना ही या उसके प्रकाशित होने से पहले ही कानफोड़ू शोर मच जाता है. सोचिए जिस अप्रकाशित किताब ने अपने शैशव-काल में ही सोमवार यानी 2 फरवरी 2026 को भारत की संसद (लोकसभा) तक नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चंद सवालों के जवाब से बचने भर के लिए “स्थगित” करवा डाली हो. ऐसी किताब के प्रकाशित होकर आमजन के हाथों में (बाजार) आने के बाद भारत की हुकूमत और उसके मौजूदा सत्तासीन हुक्मरानों की हालत किस कदर की खराब हो जाएगी.
जो किताब अभी तक प्रकाशित ही नहीं हुई है. जो किताब आज के किसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर या किसी गूगल-ज्ञानी-यूट्यूबर ने न लिखकर भारत के पूर्व व 28वें थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे (Former Chief of Army Staff of the Indian Army) जैसी देश के प्रति जिम्मेदार शख्शियत ने लिखी हो. फिर आखिर वह कौन सी वजह है कि आज उन्हीं पूर्व थल सेनाध्यक्ष एम एम नरवणे की किताब “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी” (Four Stars of Destiny) के प्रकाशित होने से पहले ही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की हुकूमत हड़बड़ा कर हलकान हुई पड़ी है? आखिर सत्तासीनों ने सोमवार को इस किताब को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देने की बजाए, लोकसभा को ही “स्थगित” करने में सत्ता-पक्ष और हुकूमत की भलाई समझा?
इन्हीं तमाम अहम सवालों के सटीक जवाब के लिए स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम संजीव चौहान ने एक्सक्लूसिव बात की भारत की थलसेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जसिंदर सिंह सोढ़ी (Lt. Colonel J S Sodhi (R) Indian Army) से. जे एस सोढ़ी ने जो अंदर का सच बयान किया है वह हर अनुशासित-ईमानदार को तो पसंद आएगा, मगर स्वार्थ की रोटियां सेंकने वालों को यह अखरेगा भी बहुत.
HOST: SANJEEV CHAUHAN, EDITOR INVESTIGATION
GUEST: J S SODHI, Lt. COLONEL(R), INDIAN ARMY
PRODUCER: AUNEESH SHARMA
VIDEO EDITOR: MOHIT SHARMA
#Naravanebook #FourStarsOfDestiny #RahulGandhi #BJPvsCongress #IndianArmyNews #ParliamentControversy #NarendraModi #PoliticalUproar #IndianPolitics #MilitaryInsider #IndiaNews #JSSodhi #China #Doklam #indianpolitics #india
_____________________________________________________________________
Get the Hindi top news, breaking news, Live News, Latest News, Political, Entertainment, Sports and Lifestyle News only on State Mirror Hindi
हिन्दी की खबरों, एक्सक्लूसिव वीडियो और देश के हर राज्य की ख़बर पर नज़र रखने के लिए State Mirror से जुड़ें
#hindinews #Statenews #newsinhindia #breakingnews #StateMirrorHindi
Follow us on FB : / statemirrornews
Follow us on X : https://x.com/statemirrornews
Follow us on Instagram : / statemirrornews
Subscribe us Youtube : / @statemirrornews
Visit our website : https://www.statemirror.com
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: