#दीवानी
Автор: विधिक सलाह फाउंडेशन
Загружено: 2023-02-13
Просмотров: 489
Описание:
सबसे पहले चैनल को सबस्क्राइब करके वेल आइकन जरुर प्रेस कर दे दीवानी प्रकृति का वाद क्या है – दीवानी प्रकृति के नाम से जाना जाता है। सिविल प्रकृति का वाद किसे कहते हैं इसका निर्धारण करने के लिए सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 9 उपबन्धित करती है- “न्यायालयों को उन वादों के सिवाय, जिनका उनके द्वारा संज्ञान अभिव्यक्त या विवक्षित रूप से वर्जित है, सिविल प्रकृति के सभी वादों के विचारण की अधिकारिता होगी।”
ए.बी.एन. गर्ल्स हाईस्कूल बनाम डिप्टी कलेक्टर पब्लिक इंस्पेक्शन के प्रकरण में जहाँ एक विद्यालय की प्रबंध समिति ने एक वाद संस्थित किया और न्यायालय से निवेदन किया कि यह घोषण की जाए कि उप सार्वजनिक शिक्षा निदेशक को एक महिला शिक्षक की नियुक्ति परिवर्तन को स्वीकृत न प्रदान करने संबंधी आदेश अधिकारातीत है, वहाँ सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्धारित किया कि वाद दीवानी प्रकृति का है और चलने योग्य है।दो केश आपको बता दू एक है
ध्रुवप्रीन फील्ड लि० बनाम हुकुम सिंह और अन्य के मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 9 की भाषा से स्पष्ट है कि सभी प्रकार के सिविल प्रकृति के वादों को सुनने का न्यायालयों का क्षेत्राधिकार अत्यधिक विस्तृत है इसका मुख्य कारण यह सिद्धान्त है कि जहाँ अधिकार है, वहाँ उपचार है। यह अधिकारिता केवल वहीं सीमित हो सकती है जहाँ पर संविधि द्वारा अभिव्यक्त या विवक्षित रूप से उसे उपवर्जित कर दिया गया है।
और दूसरा केश है
पी.एम.ए. मैटरोपोलिटेन बनाम मोरेन मार मारथौमा के बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि जहाँ वाद ईसाइयों के पद से संबंधित है वहाँ भी वाद दीवानी प्रकृति का होगा। वाद जिन्हें दीवानी प्रकृति का माना जाता है |
1. एक सरकारी सेवक द्वारा अपने वेतन के बकाया के लिए लाया जाने वाला वाद।
2. पूजा करने का अधिकार।
3. धार्मिक या अन्य प्रकार का जुलूस निकालने का अधिकार।
4. मृत को दफनाने का अधिकार।
5. किसी व्यक्ति का संचालक या चेयरमैन की हैसियत संबंधी वाद।
6. मत (वोट) देने का अधिकार।
7. विशिष्ट अनुतोष का अधिकार।
8. दीवानी अपराध के लिए क्षतिपूर्ति का वाद।
9. प्रसंविदा के भंग पर क्षतिपूर्ति का अधिकार।
10. विवाह विच्छेद सं बंधी वाद।
11.पद के लिए वाद।
12. प्रबंधन संबंधी वाद।
13. भारक के लिए वाद।
14. घोषणा संबंधी वाद।
15. जन्म तिथि में सुधार संबंधी वाद।
16. जाति से निष्कासन सम्बन्धी |
17. प्रथा पर आधारित गोपनीयता का अधिकार
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: