04. जे दिन तुम विवेक बिन खोये | Je Din Tum Vivek Bin Khoye | Bhagchandji |ShraddhaShridharni
Автор: VitragVani
Загружено: 2023-02-23
Просмотров: 1899
Описание:
#Adhyatamsanjeevani #AdhyatmikBhajan #jain #vitragvani #bhakti #religious #ShraddhaShridharni #jinendrabhagwan #Bhagchandji #ashitdesai
जे दिन तुम विवेक बिन खोये.... कविवर पंडित भागचंदजी द्वारा रचित अनुपम रचना
"Adhyatam Sanjeevani Part - 4 Audio album (Subtitled video form) showing collection of ancient adhyatmik bhajan's by various scholars.
Composer - Ashit Desai
Studio - Ajivasan Studio, Mumbai
Singer - Shraddha Shridharni.
----------------------------------------------------------------------
जे दिन तुम, विवेक बिन खोये…
भावार्थ:-
हे जीव! तुमने बहुत समय विवेक के बिना गंवा दिया है॥टेक॥
हे चेतन! अनादि काल से मोह की मदिरा का पान करके तुम बाहर के पदों में अर्थात् पर स्थान में सो रहे हो और तुमने सुख के सागर, चैतन्य पिंड ज्ञानानंद स्वरुप आत्मा जो कि स्वस्थान अर्थात् अपना पद है उसके अनन्त गुणों को नहीं जाना। और बहुत समय विवेक के बिना गंवा दिया॥1॥
हे जीव! तुमने बहिर्मुख होकर रगादि विकारी भाव के कर्ता बनकर कर्म बन्ध के बीज ही बोये है और इन कर्मों के फ़ल में मिलने वाली सुख-दुख की सामग्री को देखकर मन में सुखी-दुखी होते रहे हो। हे जीव! तुमने बहुत समय विवेक के बिना गवां दिया॥2॥
हे चेतन! तुमने अपने निर्मल ध्यान रुपी जल से आश्रव रुपी मलिन भावों का परिहार नहीं किया, न ही परद्रव्य के संग्रह करने की इच्छा को वश में किया और अनेक प्रकार के परिग्रह को भी एकत्रित करते रहे और बहुत समय विवेक के बिना गंवा दिया॥3॥
अत: कविवर भागचन्दजी यहां कहते हैं कि- हे चेतन! अब अपने में अपने स्वरुप को जानों वही पर रमण करो और अपने परिणामों की संभाल करो- क्योंकि यह मोक्षमार्ग ही समता रस का समुद्र है और इसमें ही तुम्हारा हित है। अत: अब इन क्रियाओं को त्यागो और बिना विवेक के जो तुमने समय गंवाया उसकी संभाल करो॥4॥
---------------------------------------------------------------------
Website - www.vitragvani.com
YouTube channel - / vitragvanii
Facebook Page - / vitragvanee
Instagram - / vitragvani_gkams
Telegram - https://t.me/joinchat/fvJnfPoImaI4OTA1
----------------------------------------------------------------------
Vitragvani App
Android - https://play.google.com/store/apps/de...
App Store - https://apps.apple.com/in/app/vitragv...
----------------------------------------------------------------------
Contact Us :
Email ID :- [email protected] || Phone No. : +91-22-2613 0820"
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: