Lucknow Murder Update - पिता को मारने के बाद क्यों अक्षत ने शरीर के 6 टुकड़े किए?पूरी टाइमलाइम
Автор: Crime Tak
Загружено: 2026-02-26
Просмотров: 13714
Описание:
For advertising – Please mail at [email protected]
Lucknow Murder Update - पिता को मारने के बाद क्यों अक्षत ने शरीर के 6 टुकड़े किए?पूरी टाइमलाइम
सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में अक्षत ने बताया जेल जाने से पहले उसने आशियाना थाने में पुलिस को बताया कि 19 फरवरी की रात विवाद के समय पापा नशे में थे। उन्होंने गाली-गलौज कर पिटाई की थी। जान से मारने की नीयत से राइफल तान दी थी। किसी तरह उन्हें समझाकर मैंने और बहन ने शांत कराया। इसके बाद वह बेड पर राइफल रखकर सो गए थे। रातभर जागता रहा पापा के लिए मन में काफी आक्रोश भरा था।
सारी रात उहापोह में कट गई कि क्या करें? तड़के कुछ समझ नहीं आ रहा था। राइफल उठाई और गोली मार कर उनका सिर उड़ा दिया। इसके बाद फूट फूटकर रोने लगा और बोला-सॉरी गलती हो गई।
जेल जाने से पहले अक्षत ने पुलिस से कहा कि एक बार बहन से मिला दीजिए। आशियाना पुलिस परीक्षा देकर स्कूल से लौटी उसकी बहन को करीब 12 बजे थाने लेकर पहुंची। थाने में पुलिस ने बहन से पूछताछ की। पुलिस ने उसे अक्षत से मिलवाया। अक्षत ने बहन से कहा कि अपना ख्याल रखना।
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह के बेटे अक्षत ने आरी से उनके शरीर के छह टुकड़े किए थे। क्योंकि ड्रम में पूरा शव नहीं रख पाया था इस लिए उसने अलग-अलग टुकड़ों में फेंका था। उसने ड्रम समेत धड़ को सदरौना नहर में फेंकने की योजना बनाई थी, लेकिन ड्रम कार में रख नहीं सका था। यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ। मानवेंद्र के भाई से आज पूछताछ की जाएगी।
पुलिस ने घर से एक राइफल, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा, एक कारतूस की पेटी, सूती कपड़ा सादा खून के धब्बे लगे, दर्दा आरी ब्लेड, नीला ड्रम, दो चाकू, एक रजाई खून लगी हुई, एक कालीन, दो चादर, एक पोटली कपड़े व बुलेट का टुकड़ा बरामद किया है।
पोस्टमार्टम हाउस से बुधवार सुबह परिवारीजन मानवेंद्र का शव लेकर बंगला बाजार घर पहुंचे। वहां शव कुछ देर रोका गया। परिवारीजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके बाद अर्थी उठी और शव बैकुंठ धाम लाया गया। यहां भतीजे कृत प्रताप सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में मानवेंद्र के पिता नहीं शामिल हुए।
परिवारीजनों का कहना है कि उनके यहां पिता न तो बेटे की अर्थी को कंधा देते हैं और न ही अंत्येष्टि में शामिल होते हैं।
मनवेंद्र तीसरी मंजिल पर रहते थे। सवाल उठ रहा है कि करीब 110 किलो वजन वाले शव को आरोपी अकेले तीसरी मंजिल से नीचे कैसे लाया? पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं और कोई शामिल तो नहीं।
घटना के समय पहली मंजिल पर चाचा का परिवार और दूसरी मंजिल पर किराएदार मौजूद थे। इसके बावजूद किसी ने गोली चलने की बात सामने नहीं रखी। किराएदार अगले दिन घर छोड़कर चला गया। यह चुप्पी भी जांच के दायरे में है।
मानवेंद्र हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, पिता ने बेटे पर पहले तानी थी राइफल, भाई ने बहन से बोला, "I will handle this"
वध वेब सीरीज देख कर अक्षत ने सीखा शव काटना, पुलिस पूछताछ में कुबूला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अक्षत ने पुलिस पूछताछ में यह बताया है कि पहले पिता मानवेंद्र ने उसे राइफल दिखाई थी और हॉट टॉक हो रही थी। इसके बाद मानवेंद्र ने राइफल रख दी, और फिर अक्षत ने राइफल उठाकर सीधे पिता की कनपटी पर रख शूट कर दिया।
अक्षत ने हत्या की साजिश पहले से नहीं रची थी क्योंकि उसने कत्ल करने के बाद अगली सुबह ऑनलाइन चाकू मंगाया था।
उसने चाकू से शव को काटने का प्रयास किया लेकिन विफल रहा। इसके बाद उसने खुद दुकान जाकर आरी खरीदी और उससे शव के दोनों हाथ और दोनों पैर अलग अलग जाते और पॉलीथिन में रख दिए।
इसे ले जाकर अक्षत ने एक सुनसान इलाके में फेंक दी।
सूत्रों के मुताबिक, अक्षत ने पूछताछ में कुबूला है कि वह हाल ही में आईं वेब सीरीजों को देख कर inspired था और उसी से उसने शव को काटना सीखा था।
अक्षय शव को काट कर दो पैकेज बनाता है। हेड और torse घर में ही रखे नीले ड्रम में स्टोर कर देता है।
ड्रम में डालने से पहले वह उन हिस्सों को चादर और रजाई से कवर भी करता है जिससे smell न आए।
वह thigh के पास से शव को आरी से काटता है। सर में injury gun shots है।
पूछताछ में अक्षत ने बताया है कि उसकी बहन मौके पर नहीं थी किसी और कमरे में थी फिर जब शोर सुनकर वह कमरे में पहुंची तो भाई ने उससे कहा कि तुम इन सब से दूर रहो, "I will handle this".
लड़की shock में है जिसकी वजह से अभी तक सही से पूछताछ नहीं हो पाई है। ऐसा लगता है कि लड़की का कोई डायरेक्ट रोल नहीं है।
मानवेंद्र के लड़कियों से अफेयर की बातें सुनी सुनाई हैं अभी तक पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में ऐसा कुछ दिखा नहीं है।
घर वालों ने पुलिस को बताया है कि 12 वीं कक्षा था अक्षत पढ़ाई में अच्छा था, उसके बाद उसने पढ़ाई में ध्यान नहीं दिया।
घटना इतनी सुबह 4:30 बजे क्यों हुई पुलिस के लिए यह भी विवेचना का विषय है।
#LucknowMurder
#FatherMurderCase
#BlueDrumMurder
#UPCrime
#SonKilledFather
#CrimeNewsHindi
#BreakingNews
#TrueCrimeHindi
#LucknowCrime
#UPPolice #chiraggothi #chiragkajinn
About the Channel:
आज वक़्त के जिस दौर में हम जी रहे हैं उसमें आने वाला पल किस शक्ल में हमारे सामने आएगा कोई नहीं जानता। हां....अगर हम कुछ कर सकते हैं तो सिर्फ़ इतना कि आने वाले पल के क़दमों की आहट को ज़रूर भांप सकते हैं। इसमें CRIME TAK आपकी मदद करेगा। क्राइम की दुनिया की हर छोटी-बड़ी ख़बर CRIME TAK पर
CRIME TAK is here to help and assist you in this regard, by making you aware of all crime related incidents/stories, so that you can be safe.
---------
Follow us on:
Website : https://www.crimetak.in
Crimetak android app :https://play.google.com/store/apps/de...
FB: / crimetakofficial
Twitter: / crimetakbrand
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: