दिव्यांग पहुंचे सीएम की जनसुनवाई में , दिव्यांगों ने बताई समस्या,अधिकारी को मिली फटकार
Автор: DIVYANG JAGAT
Загружено: 2026-02-05
Просмотров: 3160
Описание:
सीएम की जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांग,अधिकारियों की सीएम ने लगाई क्लास
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी सादगी और जनता के बीच सुलभता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में उनका एक अलग ही 'सख्त अवतार' देखने को मिला। जनता की पीड़ा सुनकर सीएम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को भरे मजमे में जमकर फटकार लगाई।
तुम क्या हो?' जब अफसरों के छूटे पसीने
जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज मुख्यमंत्री ने सीधे संबंधित अधिकारी को निशाने पर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सीएम बेहद कड़े लहजे में पूछते नजर आ रहे हैं कि 'पी. रमेश जी क्यों है? तुम क्या हो? इनका काम आज ही हो जाना चाहिए।' मुख्यमंत्री के इन तीखे तेवरों को देखकर वहां मौजूद अधिकारियों के पसीने छूट गए।
लापरवाही पर 'नो टॉलरेंस'
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिन कामों में देरी हुई है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने अफसरों से सवाल किया कि आखिर अब तक समाधान क्यों नहीं हुआ और जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर क्यों काटने पड़ रहे हैं? उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 'दोबारा वही शिकायत मेरे पास नहीं आनी चाहिए।'
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार का मुख्य फोकस गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर है और इनके कार्यों में ढिलाई बरतने वाले कार्मिकों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही रिपोर्ट तलब की। जनसुनवाई के बाद मुख्यमंत्री की इस नाराजगी वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर हो रहा है। लोग सीएम के इस 'एक्शन मोड' की सराहना कर रहे हैं।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: