गायत्री मंत्र पर AIIMS और IIT के शोध परिणाम
Автор: ऑनलाइन ज्ञानरथ गायत्री परिवार
Загружено: 2024-06-13
Просмотров: 481018
Описание:
14 जून 2023 का ज्ञानप्रसाद
ऑनलाइन ज्ञानरथ गायत्री परिवार के समर्पित सहकर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन एक उत्सव की भांति होता है क्योंकि सोमवार से गुरुवार तक लगातार सभी गुरुचरणों में समर्पित होकर गुरूकक्षा में गुरुज्ञान का अमृतपान करते हैं और शुक्रवार की गुरुकक्षा “वीडियो कक्षा” होती है।
वीडियो कक्षा में हम सब परम पूज्य गुरुदेव, परम वंदनीय माता जी एवं गायत्री परिवार से सम्बंधित एक वीडियो का अमृतपान करते हैं। आज प्रस्तुत की गयी वीडियो में AIIMS और IIT के वैज्ञानिकों द्वारा गायत्री मंत्र पर की गयी रिसर्च के रिजल्ट्स दर्शाये गए हैं। हमारा विश्वास है कि हमारे साथिओं ने यह वीडियो पहले भी अवश्य देखी होगी लेकिन एक बार फिर से देखने में बहुत कुछ जानकारी revise हो सकती है।
हमारे साथी जानते हैं कि साथिओं को परम पूज्य गुरुदेव के साथ जोड़ने के लिए हम भांति-भांति के प्रयोग करते रहते हैं। गुरुदेव की प्रथम पुस्तक “मैं क्या हूँ ?” पर आधारित 23 ज्ञानप्रसाद लेखों की अद्भुत लेख श्रृंखला का अमृतपान करने के बाद साथिओं को आत्मनिरीक्षण/आत्मसाक्ष्ताकार के लिए आमंत्रित किया गया। सीमित समय होने के बावजूद, साथिओं ने इस प्रयोग में सराहनीय सहयोग दिया जिसके लिए हम सदा ही आभारी रहेंगें।
इस प्रयोग पर आधारित विचारों की प्रथम कड़ी कल प्रस्तुत की गयी थी, अगली कड़ी कल शनिवार के विशेषांक में प्रस्तुत की जाएगी।
दर्शकों और पाठकों की सुविधा के लिए हमने दैनिक लेखों/वीडियो आदि का Shareable link सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट करना आरम्भ कर दिया है जिसे साथी अपने ग्रुप्स में शेयर करके गुरुकार्य में सहयोग देकर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।
प्रत्येक शुक्रवार को हमारे यूट्यूब चैनल में कोई न कोई समस्या आ जाती है जिससे हमें कमेंट करने में दिक्क्त होती है लेकिन इस दिक्कत से हमारी श्रद्धा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। परम पूज्य गुरुदेव,वंदनीय माता जी हमारी श्रद्धा, निष्ठां एवं समर्पण से भलीभांति परिचित हैं।
जय गुरुदेव
**********************
520 कमैंट्स और 10 युगसैनिकों से आज की 24 आहुति संकल्प सूची सुशोभित हो रही है।आज का गोल्ड मैडल आदरणीय संध्या जी,अरुण जी और सरविन्द जी को जाता है। सभी को गोल्ड मैडल जीतने की बधाई एवं सभी साथिओं का योगदान के लिए धन्यवाद्।
(1)मीरा पाल-26 ,(2)नीरा त्रिखा-27 ,(3)सुमनलता-33,(4 )सुजाता उपाध्याय-37,(5 )चंद्रेश बहादुर-32,(6)अरुण वर्मा-47 ,(7 )सरविन्द पाल-20+23=43 ,(8 )वंदना कुमार-24,(9)संध्या कुमार-44,(10)पूजा सिंह-24
सभी साथिओं को हमारा व्यक्तिगत एवं परिवार का सामूहिक आभार एवं बधाई।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: