Ballia में दिनदहाड़े हत्या के मामले में CM Yogi ने SDM व CO सहित पुलिसकर्मी को किया निलंबित। UP
Автор: Dainik Jagran - दैनिक जागरण
Загружено: 2020-10-16
Просмотров: 162444
Описание:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में दुर्जनपुर में कोटे के दुकान के आवंटन बैठक के दौरान हुई मारपीट में गोली चल गई। जिसमें जयप्रकाश पाल ने दम तोड़ दिया। भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह (BJP Leader Dhirendra Singh) पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक के भाई तेज बहादुर पाल (Tej Bahadur Pal) का आरोप है कि आरोपी धीरेंद्र को पकड़े जाने के बाद पुलिस ने भगा दिया। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम सुरेश कुमार पाल (SDM Suresh Kumar Pal) और सीओ चंद्रकेश सिंह (CO Chandrakesh) समेत वहां ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (Suspend) कर दिया गया है। और मुख्यमंत्री ने आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल स्थल पहुंचे आजमगढ़ रेंज के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि मुख्य आरोपी के साथ 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एक दर्जन से ज्यादा टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने मौके से आरोपी के भागने को पुलिस की लापरवाही करार दिया, बता दें कि यूपी के बलिया में सरकारी कोटे की दुकान को लेकर हुए विवाद में एसडीएम और सीओ के सामने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। गोली लगने से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके से अफसर समेत सभी लोग भाग निकले। भगदड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह भी फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी धीरेंद्र पुलिस की पकड़ से बाहर है।
#Ballia #DainikJagran #LatestNews
**********
For more videos visit https://www.jagrantv.com
**********
Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more!
Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT
Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn
Subscribe now to our network channels:
Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb
iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1
HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l
OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7
Jagran HiTech: https://bit.ly/36XHoZM
Follow Us On:
Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB
Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran
Visit our website - https://www.jagran.com
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: